Uttar Pradesh

मैरिज लॉन में दूल्हे के भाई से कैश भरा बैग लेकर भागा उचक्का…कैमरे में कैद हुआ चेहरा

आशुतोष तिवारी

सुल्तानपुर,13 मई 2025:

यूपी के सुल्तानपुर जिले में कोतवाली देहात क्षेत्र स्थित एक मैरिज लॉन में उचक्का दूल्हे के भाई के हाथ से बैग छीनकर फरार हो गया। बैग में लगभग एक लाख का कैश रखा था। पूरा घटनाक्रम लॉन में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। सूचना मिलने के बाद पुलिस आरोपी की पहचान की कोशिश कर रही है।

बैग में रखा था एक लाख कैश, हाइवे की ओर भागकर ओझल हुआ आरोपी

ये भी पढ़ें:

ग्राम कुतुबपुर में रहने वाले नीरज पांडे अपने भाई की बारात लेकर कोतवाली देहात के उतुरी गेट स्थित मैरिज लॉन आए थे। बाराती दावत खा रहे थे और वधू पक्ष द्वार पूजा में व्यस्त था। इस दौरान नीरज मैरिज लॉन के गेट पर आए तभी एक उचक्का उनके हाथ से बैग छीनकर प्रयागराज हाईवे की तरफ भाग गया। नीरज शोर मचाते उसके पीछे भागा लेकिन उचक्का नजरों से ओझल हो गया था।

फुटेज से पहचान की कोशिश में जुटी पुकिस, पहले ही हो चुकी है घटनाएं

युवक तो भाग गया लेकिन उसकी हरकत लॉन के लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इसकी फुटेज भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई है। फिलहाल नीरज ने कोतवाली की प्रतापगंज चौकी जाकर घटना की सूचना दी है। गत 11 मई की रात हुई इस घटना में शामिल आरोपी की पहचान की कोशिश की जा रही है। बता दें कि क्षेत्र में इससे पहले भी ऐसी वारदातें हुईं है जिससे किसी गिरोह के सक्रिय होने की आशंका व्यक्त की जा रही है।

ये भी पढ़ें  ट्रम्प की फिर भारत को धमकी, 24 घंटे के अंदर टैरिफ वृद्धि की दी चेतावनी

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button