JharkhandNational

झारखंड चुनाव क्यों जीतना चाहती है भाजपा?

रांची, 9 सितंबर2024 

भारतीय जनता पार्टी के झारखंड विधानसभा चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान के बाद अब सह-प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा भी झारखंड आ रहे हैं. असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा सोमवार (9 सितंबर) को रांची आएंगे. मंगलवार को वह असम लौट जाएंगे.

झारखंड भाजपा के मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक ने बताया कि असम के मुख्यमंत्री दो दिन के प्रवास पर रहेंगे. इस दौरान वह उत्पाद सिपाही की दौड़ में जान गंवाने वाले जवानों के परिजनों से मुलाकात करने के लिए जाएंगे. ओरमांझी और नामकुम के रहने वाले उन युवाओं के घर जाकर उनके परिवार को सांत्वना देंगे.

ओरमांझी के युवक अजय कुमार मुंडा के परिजनों से मिलने के लिए वह उनके घर जाएंगे. बाद में नामकुम के रहने वाले विकास लिंडा के परिवार के सदस्यों से मुलाकात करेंगे. हिमंता बिस्वा सरमा का भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद आदित्य साहू के रांची के कुचु (ओरमांझी) स्थित घर जाने का भी कार्यक्रम है.

ये भी पढ़ें:

हिमंता बिस्वा सरमा असम के मुख्यमंत्री हैं. वह झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए सह-प्रभारी बनाए गए हैं. हिमंता बिस्वा सरमा सोमवार को झारखंड आ रहे हैं. हिमंता बिस्वा सरमा असम के बड़े नेता हैं. पहले वह कांग्रेस में थे. बाद में भाजपा का दामन थाम लिया. भाजपा ने असम में लगातार दूसरी बार विधानसभा का चुनाव जीता, तो सर्बानंद सोनोवाल की जगह हिमंता बिस्वा सरमा को मुख्यमंत्री बनाया.

ये भी पढ़ें  अश्लील मजाक विवाद में सरकार ने ओटीटी प्लेटफॉर्म्स को जारी की एडवाइजरी, कहा-आचार संहिता का पालन करें।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button