Uttar Pradesh

मौसम ने दी राहत…हीटवेव के बीच गरजे फिर बरसे बादल, आकाशीय बिजली ने ली दो जानें

लखनऊ, 17 मई 2025:

यूपी की राजधानी समेत तमाम जिलों में मौसम ने अचानक करवट ली है। तेज धूप और गर्म हवा के थपेड़ों से आकाश पर छाए बादलों ने निजात दिलाई। कहीं बूंदाबादी कहीं बारिश से भीगी हवाओं ने सुकून दिलाया हालांकि इस दौरान गरज रहे बादलों से मौत बनकर टूटी आकाशीय बिजली ने दो की जान ले ली। सीएम ने जिलों में हुई मौतों पर शोक संवेदना व्यक्त की है।

बादलों के पीछे छिपा रहा सूरज, नहीं चढ़ा पारा

बता दें कि मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में हीटवेव की चेतावनी जारी की थी। इसके उलट शनिवार को राजधानी समेत कई जिलों में मौसम अचानक बदल गया। सुबह तो हुई लेकिन सूरज देवता बादलों के पीछे ही रहे इसका असर ये हुआ कि मौसम का पारा नहीं चढ़ा। हवा भी चल रही थी। सुबह दस बजते बजते बूंदाबादी भी हुई हालांकि कई जिलों में शुक्रवार शाम से ही आंधी बारिश ने कब्जा जमा रखा था।

ये भी पढ़ें:

Advertisement

बलरामपुर व कुशीनगर में बालिका व महिला की हुई मौत

इसी दौरान बलरामपुर जिले के विकास खंड हर्रैय्या सतघरवा के ग्राम पंचायत भटपुरवा में तेज आंधी और बारिश के दौरान आम बीनने गई 12 वर्षीय रीना पर आकाशीय बिजली गिर गई। रीना पर बिजली गिरने के बाद उसके कपड़ों में आग लग गई। स्वास्थ्य केंद्र में उसे मृत घोषित कर दिया गया।
इसी तरह कुशीनगर जिले के कसया थाना क्षेत्र के शामपुर हतवा में खेत में महिला संगीता गुप्ता खेत में काम कर रही थी। आंधी बारिश के बीच बिजली चमकते देख संगीता पेड़ के नीचे खड़ी हो गई। बिजली उसी पेड़ पर गिरी जिसकी चपेट में आने से संगीता झुलस गई और वहीं दम तोड़ बैठी।

ये भी पढ़ें  जमीन के लिए दहशत की वारदात… फायरिंग से गांव में मचा हड़कंप, महिला और बच्चे गंभीर रूप से घायल

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link