Uttar Pradesh

जॉनी को न्याय दिलाने की जिद… डॉगी के लिए दो साल से जारी जंग, फाइल की 200 आरटीआई

अमित मिश्र

प्रयागराज,22 मई 2025:

यूपी के प्रयागराज के वकील अनुभव परिहार और उनकी पत्नी ज्योति सिंह अपने पालतू डॉग ‘जॉनी’ की मौत को आज भी नहीं भूल पाए हैं। 10 सितंबर 2023 को जॉनी को एक सामान्य ग्रूमिंग के लिए ‘डॉग केयर सेंटर’ ले जाया गया था, लेकिन कुछ ही घंटों में उसकी हालत बिगड़ गई और अगली सुबह उसकी मौत हो गई। परिवार का आरोप है कि डॉक्टर ने बिना जानकारी दिए जॉनी को इंजेक्शन दिया, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ी।

अनुभव परिहार ने पुलिस से लेकर मुख्यमंत्री कार्यालय तक शिकायतें कीं, लेकिन हर जगह से जवाब मिला कि कोई लापरवाही नहीं हुई। हार न मानते हुए अनुभव ने करीब 200 आरटीआई फाइल कीं, जिनसे पता चला कि जहां जॉनी का इलाज हुआ वह स्थान एक मेडिकल स्टोर था, जहां कानूनन वेटरनरी प्रैक्टिस नहीं की जा सकती।

हालांकि ड्रग्स डिपार्टमेंट ने मेडिकल स्टोर का लाइसेंस रद्द किया और डॉक्टर को हटाया, लेकिन केस बंद कर दिया गया। अब अनुभव ने जिला अदालत में मुकदमा दाखिल किया है। उनका कहना है—ये लड़ाई सिर्फ जॉनी के लिए नहीं, बल्कि हर उस बेजुबान के लिए है जो इंसानी लापरवाही का शिकार होता है।

Advertisement

ये भी पढ़ें  आगरा में ताइवान के पर्यटक की मौत, होटल प्रबंधन पर लापरवाही के आरोप

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link