Uttar Pradesh

डिंपल यादव पर मौलाना की टिप्पणी से भड़के सपाई, महिला सभा ने किया प्रदर्शन, कार्रवाई की मांग

अशरफ अंसारी

इटावा, 29 जुलाई 2025:

यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव की पत्नी एवं सपा सांसद डिंपल यादव के बारे में ऑल इंडिया इमाम संगठन के अध्यक्ष मौलाना साजिद रशीदी की आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर सियासत गरमा गई है। मंगलवार को इटावा में सपा महिला सभा ने प्रदर्शन किया। सभा की जिलाध्यक्ष सीमा यादव की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने विरोध मार्च निकालकर एसपी सिटी अभयनाथ त्रिपाठी को ज्ञापन सौंपा और मौलाना के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मौलाना के बयान को “महिलाओं का अपमान” करार दिया। सपा नेता फरहान शकील ने कहा कि डिंपल यादव एक सम्मानित महिला नेता हैं। वे संसद में महिलाओं की आवाज भी मजबूती से उठाती हैं। उन्होंने कहा कि डिंपल यादव के पहनावे को लेकर मौलाना की टिप्पणी बेहद आपत्तिजनक और निंदनीय है।

Advertisement

फरहान ने कहा कि डिंपल यादव पर बयान देना केवल एक महिला पर नहीं, बल्कि पूरे देश की महिलाओं का अपमान है। मौलाना को डिंपल यादव समेत देश की सभी महिलाओं से माफी मांगनी चाहिए। अगर ऐसा नहीं किया गया, तो समाजवादी पार्टी विरोध करेगी। सपा महिला सभा ने प्रशासन से मौलाना के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

ये भी पढ़ें  कीड़े पड़े शीरा से बनाई जा रही थी मिठाई...फूड सेफ्टी विभाग ने नष्ट कराया माल, कारखाना सील

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link