CrimeUttar Pradesh

एसपी पर हमला करने वाले तीन सिपाहियों समेत चार को दस-दस साल की सजा

बरेली, 24 फरवरी 2025:

यूपी के बरेली जिले में बतौर एसपी ट्रैफिक कल्पना सक्सेना पर हमला कर जान लेने कोशिश के मामले में कोर्ट ने तीन सिपाहियों समेत चार लोगों को दस-दस साल की सजा सुनाई है। कल्पना सक्सेना वर्तमान में गाजियाबाद में एडिशनल सीपी के पद पर तैनात हैं।

अवैध वसूली से रोकने पर ट्रैफिक के सिपाहियों ने की थी कार से कुचलने की कोशिश

बरेली जिले में 15 साल पूर्व एसपी ट्रैफिक पद पर तैनात रहीं कल्पना सक्सेना के साथ ये घटना 2010 में दो सितंबर को हुई थी। उन्हें कैंट क्षेत्र में ट्रैफिक के सिपाहियों द्वारा वाहनों से अवैध वसूली की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचने के बाद वहां कार में बैठे सिपाही मनोज रविन्द्र और रावेंद्र एक अन्य व्यक्ति के जरिये चोरी छिपे वसूली करते देखे गए। एसपी जैसे ही सामने आईं वहां अफरातफरी मच गई। एसपी ने अपने साथ आये हमराही से सबको पकड़ने को कहा तो तीनों सिपाही हमलावर हो गए। उनके बाल पकड़कर कार में बैठे ही बैठे 200 मीटर तक घसीटा फिर सिर पर वार कर कुचलने की भी कोशिश की। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए।

कोर्ट ने सिपाहियों व उनके चौथे साथी पर जुर्माना भी लगाया

Advertisement

एसपी ट्रैफिक कल्पना सक्सेना वर्तमान में गाजियाबाद में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त के पद पर तैनात हैं। इसी मामले को लेकर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की। आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर गवाह व साक्ष्य प्रस्तुत किये गए। कोर्ट ने दोनों पक्षों की सुनवाई की। सुनवाई पूरी होने के बाद कोर्ट ने तीन सिपाही व उनके चौथे साथी को हमले का दोषी पाया और दस-दस साल की सजा देकर जुर्माना भी लगाया है।

ये भी पढ़ें  यूपी में SIR पर सरकार को अखिलेश की सलाह, कहा...'जाति' का अतिरिक्त कॉलम शामिल हो

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link