CrimeGovernment policies

यूपी पुलिस की पहल : साइबर क्राइम से निपटने के लिए नई वेबसाइट, पीड़ितों को मिलेगी मदद

लखनऊ, 18 जनवरी 2025:

चुनौती बनते जा रहे साइबर अपराधों से निपटने में पुलिस ने एक अनूठा हथियार नागरिकों को सौंपा है। ये एक वेबसाइट है जो साइबर क्राइम के शिकार होने वालों की मदद करने के साथ बचाव का फार्मूले भी बताएगी।

शिकायत पर हुई कार्रवाई का भी चलेगा पता

उत्तर प्रदेश पुलिस ने ये नई वेबसाइट cyberpolice.uppolice.gov.in लॉन्च भी कर दी है। इस वेबसाइट पर साइबर अपराध का शिकार होने की दशा में कोई भी व्यक्ति मदद के लिए सभी जानकारी आसानी से एक ही स्थान पर प्राप्त कर सकेगा। इसमें साइबर थानों की लिस्ट और वहां तैनात अफसरों के नंबर भी मौजूद हैं। साइबर क्राइम का शिकार व्यक्ति अपनी शिकायत पर हुई कार्रवाई व केस की वर्तमान स्थिति का भी पता कर सकेगा।

ये भी पढ़ें:

इस तरह के मामलों में मिलेगी मदद

Advertisement

वेबसाइट के मेन डैशबोर्ड पर सुरक्षा उपायों व अन्य महत्वपूर्ण सूचनाओं की जानकारी के लिए विभिन्न श्रेणियों के तहत लिंक उपलब्ध हैं। इसके अलावा
वित्तीय मामलों में गड़बड़ी की शिकायत करना,
अपनी आइडी से संबंधित मोबाइल कनेक्शनों की जानकारी करना, संदिग्ध व धोखाधड़ी वाली काल की रिपोर्ट करना, मोबाइल फोन के खोने या चोरी होने पर नंबर ब्लाक कराना, वित्तीय अनियमिताओं की शिकायत करना, विदेश भेजने वाले एजेंटों की जानकारी देने वाले वेबसाइट व पोर्टल के लिंक जानना आदि सुविधाएं मिलेंगी।

ये भी पढ़ें  अवध से मगध तक समाजवाद की होगी लहर...अखिलेश ने बिहार से किया ये ऐलान

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link