CrimeUttar Pradesh

आर्केस्ट्रा देखने गया था युवक…सुबह खून से लथपथ मिला शव, पीट पीट कर हुई हत्या

आशुतोष तिवारी

सुलतानपुर, 27 मई 2025:

यूपी के सुल्तानपुर जिले में शिवगढ़ कोतवाली के औझी गांव में आर्केस्ट्रा देखने गए युवक की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। सुबह उसका खून से लथपथ शव मिला। पुलिस जांच कर रही है व घटना के पीछे आशनाई की आशंका जताई है।

शिवगढ़ कोतवाली का औझी गांव अयोध्या- प्रयागराज हाइवे पर अमेठी जिले के रामगंज बाजार के पास स्थित है। यहां रहने वाले कर्मराज मिश्रा का 23 साल का बेटा आकाश रात में घर से निकला था। वो गांव के हीरालाल प्रजापति के यहां आयोजित आर्केस्ट्रा देखने गया था। देर रात तक घर वापस न आने पर परिवार को फिक्र हुई तो उसकी खोजबीन शुरू हुई।

ये भी पढ़ें:

सुबह उसका शव गांव के पास ही खून से लथपथ मिला। शव मिलने की सूचना से ग्रामीणों की भीड़ जुट गई वहीं कई थानों की पुलिस व अफसर भी पहुंचे। पुलिस के मुताबिक जांच की जा रही है। युवक के बारे परिजनों से वार्ता कर फोन डिटेल भी देखी जाएगी। वारदात के पीछे आशनाई की आशंका जताई जा रही है।

Advertisement

ये भी पढ़ें  कोतवाली में छा गईं करवा चौथ पर्व की खुशियां... महिला पुलिसकर्मियों के हाथों पर लगाई मेंहदी

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link