Uttar Pradesh

मोदी सरकार के 11 वर्ष: सुलतानपुर में बीजेपी का संकल्प, घर-घर तक पहुंचेगा विकास गाथा

आशुतोष तिवारी

सुलतानपुर,6 जून 2025:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूरे होने पर भाजपा जिले भर में उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने के लिए विशेष अभियान चलाएगी। शुक्रवार को भाजपा जिला कार्यालय पर आयोजित जिला स्तरीय कार्यशाला में मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री व जिला प्रभारी मीना चौबे ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि “पीएम मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से बदल रहा है, और इन 11 वर्षों की उपलब्धियां गर्व का विषय हैं।” उन्होंने बूथ स्तर तक संवाद और संपर्क बढ़ाने का मंत्र देते हुए कहा कि कार्यकर्ता मंडल और शक्ति केंद्र स्तर पर जन-जन से जुड़ें।

ये भी पढ़ें:

जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी ने कहा कि प्रधानमंत्री की वजह से आज पूरी दुनिया में भारत की चर्चा हो रही है। उन्होंने आगामी अभियानों की रूपरेखा प्रस्तुत की और जनता तक योजनाओं को पहुंचाने पर ज़ोर दिया। जिला महामंत्री घनश्याम चौहान ने वृक्षारोपण अभियान की जानकारी दी, जबकि मीडिया प्रमुख विजय सिंह रघुवंशी ने बताया कि “सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण” पर केंद्रित यह विशेष अभियान 11 जून से 21 जून तक चलेगा, जिसकी शुरुआत प्रेस वार्ता और प्रदर्शनी से होगी।

कार्यशाला में भाजपा के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। मीना चौबे ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके पास सिर्फ झूठ और भ्रम फैलाने के अलावा कोई मुद्दा नहीं है। भाजपा कार्यकर्ता सरकार की नीतियों और उपलब्धियों को लेकर पूरी ताकत से मैदान में उतरें।

ये भी पढ़ें  झारखंड चुनाव: पहले चरण में 174 प्रत्याशी दागी, BJP-कांग्रेस और JMM से कितने शामिल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button