Business

सस्ता हुआ सोना!… 1600 रुपये तक की गिरावट, जानें आपके शहर में क्या हैं आज के रेट

नई दिल्ली, 9 जून 2025:

हफ्ते की शुरुआत में सोने की कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिली है। सोमवार, 9 जून को सोना 1600 रुपये तक सस्ता हुआ है। देश के प्रमुख शहरों जैसे दिल्ली, मुंबई, जयपुर और लखनऊ में 10 ग्राम 24 कैरेट सोना लगभग 97,900 रुपये के आसपास और 22 कैरेट सोना लगभग 89,700 रुपये प्रति 10 ग्राम से ऊपर कारोबार कर रहा है।

दिल्ली में आज 22 कैरेट सोना 89,940 रुपये और 24 कैरेट सोना 98,110 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। पिछले सप्ताह की तुलना में सोने की कीमत में 1630 रुपये की गिरावट आई है।

वहीं, मुंबई में आज 22 कैरेट सोना 89,790 रुपये और 24 कैरेट सोना 97,960 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बिक रहा है। पटना, लखनऊ, जयपुर जैसे अन्य शहरों में भी सोने की कीमतें लगभग इसी स्तर पर बनी हुई हैं।

ये भी पढ़ें:

बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय संकेतों और डॉलर की मजबूती के चलते घरेलू बाजार में सोने की कीमतों में यह गिरावट देखी गई है। चांदी के दाम में भी मामूली उतार-चढ़ाव देखा गया है।

Advertisement

ये भी पढ़ें  अलग-अलग दिनों पर बागेश्वर धाम आएंगे पीएम मोदी और राष्ट्रपति मुर्मू, सख्त होगी सुरक्षा, 2,000 जवान देगें पहरा।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link