Uttar Pradesh

टिहरी : विश्व योग दिवस की तैयारियों में जुटा प्रशासन, डीएम ने संबंधित विभागों को दिए निर्देश

टिहरी, 16 जून 2025:

उत्तराखंड में विश्व योग दिवस 2025 की तैयारियां जोर-शोर से की जा रही हैं। सोमवार को टिहरी गढ़वाल की डीएम नितिका खंडेलवाल की अध्यक्षता में योग दिवस की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. सुभाष कुमार ने बताया कि योग दिवस के सफल आयोजन के लिए प्रताप इंटर कॉलेज को कार्यक्रम स्थल के रूप में चयनित किया गया है। इस अवसर पर कार्यक्रम की समस्त तैयारियों की जिम्मेदारी डॉ. सत्यवीर सिंह रावत और डॉ. सिद्धी मिश्रा को सौंपी गई है।

डीएम ने सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि वे योग दिवस को सफल बनाने के लिए आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करें। इनमें योगा मैट, टी-शर्ट, बैनर, पोस्टर की व्यवस्था, स्थल की साफ-सफाई एवं अन्य आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता शामिल है।

ये भी पढ़ें:

डीएम ने जनपद के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को 21 जून को अनिवार्य रूप से कार्यक्रम में उपस्थित रहने के निर्देश दिए। नगर पालिका को अपनी वाहनों के माध्यम से आमजन को योग दिवस के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए।

ये भी पढ़ें  आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे हादसा, पति-पत्नी और 2 बच्चों की मौत

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button