Uttar Pradesh

UP पंचायत चुनाव 2026: अब 504 पंचायतें घटकर रह गईं 57,695, शुरू हुई चुनावी तैयारियां!

लखनऊ,17 जून 2025:

उत्तर प्रदेश में आगामी पंचायत चुनावों को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। पंचायती राज विभाग ने ग्राम पंचायतों के आंशिक पुनर्गठन की अधिसूचना जारी की है, जिसके तहत राज्य में 504 ग्राम पंचायतों को घटा दिया गया है। अब प्रदेश में कुल 57,695 ग्राम पंचायतों में चुनाव कराए जाएंगे। विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि पंचायतों की संख्या में अब कोई बदलाव नहीं होगा।

पुनर्गठन का उद्देश्य प्रशासनिक कामकाज को सरल बनाना और संसाधनों का बेहतर उपयोग सुनिश्चित करना है। छोटी पंचायतों को मिलाकर बड़ी इकाइयाँ बनाई गई हैं, जिससे बेहतर शासन और विकास कार्यों को सुचारु रूप से अंजाम दिया जा सकेगा।

पंचायती राज विभाग ने अप्रैल 2026 में पंचायत चुनाव कराने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस चुनाव में ग्राम प्रधानों के साथ-साथ 826 ब्लॉक प्रमुखों और 75 जिला पंचायत अध्यक्षों का चुनाव होगा। चुनाव की तैयारियों के तहत मतदाता सूची अपडेट करने और अन्य प्रक्रियाओं को जल्द पूरा करने के निर्देश दे दिए गए हैं। विभाग ने सभी जिलों को समयबद्ध तरीके से तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश भी जारी किए हैं।

ये भी पढ़ें  हनुमान मंदिर में पूजा के बाद चोर 1 किलो चांदी का मुकुट लेकर फरार।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link