Uttar Pradesh

आगरा में फतेहाबाद का नाम सिंदूरपुरम, बादशाही बाग बनेगा ब्रह्माबाग… जिला पंचायत से प्रस्ताव पारित

आगरा, 24 जून 2025:

यूपी के आगरा के जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में फतेहाबाद कस्बे का नाम बदलकर “सिंदूरपुरम” और फतेहाबाद स्थित “बादशाही बाग” का नाम “ब्रह्माबाग” करने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया। यह नाम परिवर्तन ऑपरेशन सिंदूर और भारत की ब्रह्मोस मिसाइल व ब्रह्मा जी के सम्मान में किया गया है।

बालूगंज स्थित जिला पंचायत कार्यालय में सोमवार को आयोजित बैठक की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. मंजू भदौरिया ने की। बैठक में विकास कार्यों से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव भी पारित किए गए।क्षडॉ. भदौरिया के मुताबिक गुलामी के प्रतीकों को हटाना समय की मांग है।

ये भी पढ़ें:

ऐतिहासिक तथ्यों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि 16वीं शताब्दी में औरंगजेब ने सामूगढ़ का नाम बदलकर फतेहाबाद किया था, जिसे अब सिंदूरपुरम के रूप में नई पहचान दी जा रही है। बैठक में सीडीओ प्रतिभा सिंह के साथ कई जनप्रतिनिधि और क्षेत्र पंचायत सदस्य मौजूद थे।

Advertisement

महापुरुषों के नाम पर बनेंगे चिल्ड्रेन पार्क व क्रीड़ास्थल

जिला पंचायत चिल्ड्रेन पार्कों और क्रीड़ास्थलों का निर्माण भी कराएगी। इनका नामकरण आहिल्याबाई होल्कर, महर्षि परशुराम, राणा सांगा, छत्रपति शिवाजी, महाराजा सूरजमल, डॉ. भीमराव आंबेडकर, चंद्रगुप्त मौर्य, सम्राट अशोक, पृथ्वीराज चौहान, महाराजा अग्रसेन, निषादराज गुहा, स्वामी विवेकानंद, महाराज मिहिरभोज, कर्पूरी ठाकुर, झलकारी बाई और लक्खीशाह बंजारा जैसे महापुरुषों के नाम पर होगा। कुछ स्थलों पर महापुरुषों की प्रतिमाएं भी स्थापित की जाएंगी।

जिला पंचायत की बैठक में प्रमुख निर्णय

-ताज महोत्सव की तर्ज पर अब बटेश्वर मेला आयोजित होगा।
-300 वर्ग मीटर से अधिक क्षेत्रफल वाले भवनों के लिए रेन वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम अनिवार्य किया गया।
-स्कूलों, निजी भवनों, खेतों व सरकारी इमारतों में हरियाली अभियान चलाकर पौधरोपण कराया जाएगा।
-खारे पानी की समस्या से निजात के लिए विभिन्न स्थानों पर आरओ प्लांट लगाए जाएंगे।
-जैतपुर कलां और मेवलीकलां में मिनी स्टेडियम बनाए जाएंगे, जैसा बड़ौदरा खुर्द में हुआ।
-पट्टी शेखूपुर में महर्षि परशुराम विश्राम स्थल का निर्माण प्रस्तावित।
-आर्थिक रूप से कमजोर और अनुसूचित वर्ग की महिलाओं के लिए स्वयं सहायता समूहों को दुकानें दी जाएंगी।

ये भी पढ़ें  UP में बढ़ रहा स्वतंत्रता संग्राम सर्किट, आजादी के नायकों के पदचिह्न बनेंगे Tourist Destination

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link