Uttar Pradesh

देवरिया: पिटाई से घायल युवक की मौत पर बवाल……वायरल वीडियो के बाद कोतवाल लाइनहाजिर

हरेन्द्र दुबे

देवरिया,27 जून 2025:

यूपी के देवरिया जिले के विट्ठलपुर गांव में 13 जून को हुई बर्बर पिटाई की घटना में घायल युवक की 21 जून को इलाज के दौरान मौत हो गई। इस मामले में पुलिस की लापरवाही सामने आने पर एसपी विक्रांत वीर ने रुद्रपुर कोतवाल रणजीत सिंह भदौरिया को तत्काल प्रभाव से लाइनहाजिर कर दिया।

घटना का वीडियो वायरल होने के बाद यह मामला चर्चा में आया, जिसमें तीन युवक एक युवक को बेरहमी से पीटते नजर आए। वीडियो में एक आरोपी मारपीट की रिकॉर्डिंग कर रहा है, जबकि दो अन्य लाठी-डंडों से हमला कर रहे हैं। गंभीर रूप से घायल युवक को पहले देवरिया मेडिकल कॉलेज और फिर गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

ये भी पढ़ें:

युवक की मौत के बाद गांव में आक्रोश फैल गया। परिजनों और ग्रामीणों ने सड़क जाम कर पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया।

Advertisement

एसपी विक्रांत वीर ने परिजनों से मुलाकात कर उन्हें न्याय का भरोसा दिलाया और आश्वस्त किया कि दोषियों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। जल्द ही सभी आरोपियों की गिरफ्तारी कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें  रनिंग प्रतियोगिता में प्रैक्टिस करते समय 14 वर्षीय स्कूल छात्र की दिल का दौरा पड़ने से मौत

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link