Uttar Pradesh

आगरा पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री, भीड़ देख अफ़सरों ने नहीं दी सभा की अनुमति, कहा…फिर दरबार लगाएंगे

मयंक चावला

आगरा, 6 सितंबर 2025 :

यूपी के आगरा जिले में शनिवार की दोपहर में होने वाली बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री की सभा को ऐन वक्त पर प्रशासन ने कैंसिल कर दिया। ये निर्णय सभा स्थल की कम क्षमता और कई गुना अधिक भीड़ उमड़ने के कारण लिया गया। इस बीच आगरा में ही मौजूद रहे धीरेंद्र शास्त्री ने वीडियो संदेश देकर शांति की अपील कर फिर दरबार लगाने की बात कही।

बता दें कि बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की धर्म सभा के आयोजन का ऐलान किया गया था। पहले यह कार्यक्रम बीएसएनएल मैदान में होना था, लेकिन बारिश के चलते वहां से बदलकर फतेहाबाद रोड स्थित राज देवम गार्डन में किया गया था। शनिवार को सभा के लिए तय स्थान पर उन्हें लगभग एक बजे मंच पर आना था। उनके कार्यक्रम की सूचना पाकर हजारों लोगों की भीड़ भी जमा हो गई।

ये भी पढ़ें:

Advertisement

इधर सभा के लिए पंडित धीरेंद्र शास्त्री भी सुबह कार्यक्रम आयोजक के घर पहुंच गए। इस दौरान पुलिस प्रशासन ने सभा स्थल का जायजा लिया। पहले से भी सुरक्षा इंतजाम किए गए थे। भीड़ का अंदाजा लगाकर पुलिस अफसरों ने आयोजन की अनुमति देने से इनकार कर दिया। अपर पुलिस आयुक्त रामबदन सिंह ने बताया कि आयोजकों के द्वारा आवश्यक व्यवस्थाएं नहीं की गई थी। भीड़ प्रबंधन ,सुरक्षा व्यवस्था और यातायात व्यवस्था की कमी के कारण ही इस कार्यक्रम को रद्द किया गया है।

पुलिस के इस फैसले से वहां जमा भीड़ में मायूसी छा गई लोग नाराज भी दिखे। पुलिस ने स्थित को संभालने के लिए आयोजक के घर पर रुके धीरेंद्र शास्त्री से सम्पर्क साधा। इसके बाद धीरेंद्र शास्त्री ने वीडियो संदेश जारी कर कहा कि सूचना मिली कि बहुत भीड़ पहुंच गई, इसलिए प्रशासन ने अनुमति कैंसिल कर दी। ऐसे में कानून को हाथ में नहीं ले सकते। आपको भी चोट न लगे, आपको कोई परेशानी न हो और धाम पर भी कोई प्रश्नचिह्न खड़ा न हो, इसलिए हम यही प्रार्थना करेंगे कि आप लोग अब परेशान न हों। हम जल्द ही आगरा में दरबार लगाएंगे। उन्होंने दिल्ली से वृंदावन तक की 7 से 16 नवंबर के बीच पैदल यात्रा में मुलाकात करने का वादा भी किया।

ये भी पढ़ें  लखनऊ में हादसा : हरदोई रोड पर रोडवेज बस 45 फीट गहरे गड्ढे में गिरी, पांच की मौत, 19 यात्री घायल

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link