Government policies

सरकार ने स्मॉल सेविंग स्कीम्स की ब्याज दरों में नहीं किया बदलाव….. PPF, SSY और NSC योजनाओं पर मिलेगा पहले जैसा लाभ

नई दिल्ली, 1 जुलाई 2025 :

वित्त मंत्रालय ने वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी तिमाही (जुलाई से सितंबर) के लिए स्मॉल सेविंग स्कीम्स (Small Saving Schemes) की ब्याज दरों (Interest Rates) को अपरिवर्तित रखने का फैसला किया है यानी अब PPF, सुकन्या समृद्धि योजना (SSY), नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट (NSC), किसान विकास पत्र (KVP), पोस्ट ऑफिस सेविंग अकाउंट, मंथली इनकम स्कीम (MIS) और फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर पहले की तरह ही ब्याज मिलेगा।

यह निर्णय 30 जून 2025 को जारी अधिसूचना के तहत लिया गया। इसका उद्देश्य लोगों को बचत के लिए प्रेरित करना और विशेष रूप से छोटे निवेशकों, वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं और ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को सरकारी बचत योजनाओं के माध्यम से वित्तीय सुरक्षा प्रदान करना है।

प्रमुख योजनाओं की ब्याज दरें इस प्रकार रहेंगी

ये भी पढ़ें:

• PPF (पब्लिक प्रोविडेंट फंड) — 7.1 प्रतिशत वार्षिक ब्याज
• सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) — 8.2 प्रतिशत ब्याज, बेटियों के लिए विशेष योजना
• सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम (SCSS) — 8.2 प्रतिशत ब्याज
• नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट (NSC) — 7.7 प्रतिशत ब्याज
• पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट (FD) — 6.9 प्रतिशत से 7.5 प्रतिशत तक ब्याज
• किसान विकास पत्र (KVP) — 7.5 प्रतिशत ब्याज, 115 महीनों में पैसा दोगुना
• महिला सम्मान बचत पत्र — 7.5 प्रतिशत ब्याज, महिलाओं के लिए खास योजना

Advertisement

इन सभी योजनाओं में निवेश पर गारंटीड रिटर्न, टैक्स छूट और सरकार की सुरक्षा मिलती है जिससे ये योजनाएं लंबे और मध्यम अवधि के निवेश के लिए आकर्षक विकल्प बनती हैं।

ये भी पढ़ें  यूपी : पीएम किसान सम्मान निधि के लिए फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य, 31 जनवरी 2025 अंतिम तिथि

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link