Uttar Pradesh

मोदी-योगी की फोटो फाड़ी तो बिफरे कार्यकर्ता, गांव-गांव जाकर जताया विरोध, एफआईआर दर्ज

आशुतोष तिवारी

सुल्तानपुर, 4 जुलाई 2025 :

यूपी के सुल्तानपुर जिले के अखंडनगर क्षेत्र में स्थित एक प्रतीक्षालय पर लगी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और स्थानीय विधायक की तस्वीरों को अराजक तत्वों द्वारा क्षतिग्रस्त कर दिया गया, जिससे इलाके में राजनीतिक और सामाजिक तनाव की स्थिति बन गई है।

घटना की जानकारी मिलते ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने कड़ा विरोध दर्ज कराया और इसे जनभावनाओं के साथ खिलवाड़ बताया। कार्यकर्ता गाँव-गाँव जाकर लोगों से संवाद किया। सीसीटीवी फुटेज में कुछ संदिग्ध चेहरे सामने आए हैं, जिनकी पहचान की जा रही है।

ये भी पढ़ें:

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, लेकिन अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। क्षेत्राधिकारी ने सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने कार्यकर्ताओं से सामाजिक सौहार्द बनाए रखने को कहा है। वहीं विपक्षी दलों की प्रतिक्रिया का इंतज़ार किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें  रात को घर आ धमकी प्रेमिका...शादीशुदा बेटे की हरकत से भड़के परिवार ने मौत के घाट उतारा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button