Uttar Pradesh

UP : विधायक राजा भैया के पिता राजा उदय प्रताप प्रतापगढ़ की भदरी कोठी में नजरबंद

प्रतापगढ़, 6 जुलाई 2025:

यूपी के प्रतापगढ़ जिले के कुंडा क्षेत्र के शेखपुर में मोहर्रम को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने कड़े कदम उठाए हैं। जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के पिता राजा उदय प्रताप सिंह को 40 घंटे के लिए नजरबंद कर दिया गया है।

उनके साथ 12 अन्य लोगों को भी एहतियातन नजरबंदी में लिया गया है। कुंडा कोतवाली पुलिस ने शनिवार को भदरी कोठी पहुंचकर नजरबंदी का नोटिस चस्पा किया। यह नजरबंदी रविवार रात 9 बजे तक प्रभावी रहेगी। नोटिस के अनुसार उदय प्रताप सिंह भदरी कोठी में ही मौजूद रहें।

मोहर्रम को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए 12 अन्य भी हाउस अरेस्ट

ये भी पढ़ें:

पुलिस के अनुसार नजरबंद किए गए अन्य व्यक्तियों में बड़ूपुर के भवानी विश्वकर्मा, शेखपुर के उमाकांत, बढ़ईपुर के आनंदपाल, मियां का पुरवा के जमुना प्रसाद, सुभाष नगर के अधिवक्ता हनुमान प्रसाद पांडेय, रवि सिंह, लोहारन का पुरवा के गया प्रजापति, हथिगवां थाना क्षेत्र के नौबस्ता निवासी जितेंद्र यादव, सरैया प्रवेशपुर के केसरी नंदन, बेंती के निर्भय सिंह, गोपालगंज शाहपुर के जुगनू विश्वकर्मा और प्रयागराज के पन्नालाल रोड निवासी मोहनलाल शामिल हैं।

Advertisement

इन सभी के घरों के बाहर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। प्रशासन की यह कार्रवाई उदय प्रताप सिंह द्वारा गत दिनों एक्स पर मुस्लिम समुदाय को लेकर की गई एक पोस्ट के मद्देनजर की गई है।

ये भी पढ़ें  बिहार चुनाव में तस्कर भी सक्रिय...एसटीएफ को खाद की बोरियों में ऐसे मिली 75 लाख की शराब

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link