Uttar Pradesh

जनता दर्शन में सीएम ने दिया था भरोसा, सोमवार को ‘पंखुड़ी’ को मिल जाएगा स्कूल में एडमीशन

हरेंद्र दुबे

गोरखपुर, 6 जुलाई 2025:

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के भरोसा दिलाने के बाद शिक्षा विभाग ने सभी फार्मेलिटी पूरी कर ली है। जनता दर्शन में फीस की तंगी से परेशान पंखुड़ी को सोमवार को उसके मनचाहे स्कूल में एडमीशन मिल जाएगा। दिव्यांग पिता राजीव त्रिपाठी ने इस खबर को सुनने के बाद सीएम पर अपने भरोसे को दोहराया है।

बता दें कि पुरदिलपुर निवासी राजीव त्रिपाठी दिव्यांग हैं। पत्नी मीनाक्षी एक दुकान पर नौकरी कर घर की जिम्मेदारी संभाले हैं। इस तंगहाली में बेटी पंखुड़ी त्रिपाठी की पढ़ाई भी छूट गई। गत 1 जनवरी को सीएम गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में लोगों की गुहार सुन रहे थे। इसी दौरान पंखुड़ी भी उनसे मुखातिब हुई। उसने सीएम से आग्रह किया कि उसने पक्की बाग के एक इंग्लिश मीडियम स्कूल से कक्षा 6 पास किया है। अब 7वीं में उसका एडमीशन नहीं हो पा रहा है। उसने दाखिला कराने की गुहार लगाते हुए कहा था, “महाराज जी, मैं पढ़ना चाहती हूं, फीस माफ करवा दीजिए या फीस का इतंजाम करा दीजिए।”

सीएम ने उसकी बात सुनकर अफसरों को एडमीशन के इंतजाम करने की हिदायत दी और पंखुड़ी की ख्वाहिश पर उसके साथ फोटो भी खिंचवाई थी। अब सोमवार (7 जुलाई को) पंखुड़ी का दाखिला हो जाएगा। इसे लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक अमरकांत सिंह ने पंखुड़ी के पिता से बात की है। उन्होंने बताया है कि स्कूल प्रबंधन से बात हो गई है और सोमवार को एडमिशन हो जाएगा। जिला विद्यालय निरीक्षक से बात होने के बाद पंखुड़ी के पिता राजीव त्रिपाठी ने शासन-प्रशासन के सहयोग पर सन्तुष्टि जताते हुए कहा कि उन्हें अपने मुख्यमंत्री पर पूरा भरोसा है। उनका परिवार इस मदद के लिए आजीवन आभारी रहेगा। हालांकि एक विपक्षी दल ने उनसे सम्पर्क किया और मदद करने का भरोसा दिया लेकिन हमें पूरा यकीन था इसलिए हम जनता दर्शन में गए थे और वो सच निकला।

ये भी पढ़ें  UP के चार सरकारी मेडिकल कॉलेजों में एडमिशन रद्द, हाईकोर्ट ने दिया नए सिरे से सीटें भरने का आदेश

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link