Tamil Nadu

तमिलनाडु के रामनाथपुरम में दर्दनाक हादसा, 3 साल की बच्ची को ऑटो ने रौंदा – देखें दर्दनाक Video

रामनाथपुरम, 7 जुलाई 2025

तमिलनाडु के रामनाथपुरम में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर सड़क पर खेल रही 3 साल की बच्ची को ऑटो रिक्शा ने रौंदा दिया, जिससे बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई। यह भीषण हादसा तमिलनाडु के रामनाथपुरम के चिन्ना कड़ाई स्ट्रीट पर हुआ और घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यह घटना शुक्रवार (04 जुलाई) को शहर के बीचों-बीच चिन्ना कड़ाई के रिहायशी इलाके की एक संकरी गली में हुई। एक ऑटोरिक्शा उस संकरी गली में घुसा, जहां लोग पैदल जा रहे थे, और उसी समय घर से भागा हुआ एक 3 साल का बच्चा ऑटोरिक्शा की चपेट में आ गया।


वह देखते ही देखते बच्चा ऑटो से गिर जाता है और ऑटो उसके ऊपर से गुजर जाता है। वीडियो में दिख रहा है कि ऑटो का पिछला पहिया बच्चे के ऊपर से गुजर जाता है। घटनास्थल पर मौजूद लोग चीखने चिल्लाने लगते हैं और मदद के लिए बच्चे की ओर दौड़ पड़ते हैं। ऑटो चालक भी अपनी ऑटो से उतरकर बच्चे की मदद के लिए दौड़ पड़ता है। बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। दुर्भाग्य से, तब तक बच्चे की मौत हो गई। फिलहाल इस घटना में बताया जा रहा है कि रामनाथपुरम पुलिस अधिकारियों ने अब दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रहे हैं।

 

 

ये भी पढ़ें  तकनीकी खराबी के चलते AIR India की सिंगापुर-चेन्नई उड़ान रद्द, यात्री परेशान

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link