BiharPolitics

बिहार में युवाओं के लिए CM नीतीश का बड़ा ऐलान, अगले पांच साल में सरकार देगी 1 करोड़ नौकरियां

पटना, 14 जुलाई 2025

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने घोषणा की है कि बिहार सरकार अगले पाँच वर्षों में एक करोड़ नौकरियाँ उपलब्ध कराएगी। उन्होंने बताया कि इसी क्रम में युवाओं को कौशल प्रदान करने के लिए ‘जननायक कर्पूरी ठाकुर कौशल विश्वविद्यालय’ की स्थापना की जाएगी।

इस साल होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र यह घोषणा बेहद अहम हो गई है। उन्होंने कहा, “हम अगले पाँच वर्षों में एक करोड़ नौकरियाँ उपलब्ध कराना चाहते हैं और 2020-2025 के लक्ष्य को दोगुना करना चाहते हैं।”

हम निजी क्षेत्र, खासकर औद्योगिक क्षेत्र में, रोज़गार के बड़े अवसर पैदा करेंगे। इसके लिए हम एक उच्च-स्तरीय समिति का गठन कर रहे हैं,” नीतीश कुमार ने कहा। उन्होंने कहा, “अब तक सरकारी क्षेत्र में 10 लाख लोगों को रोज़गार मिला है। कुल मिलाकर 39 लाख लोगों को रोज़गार मिला है। इसलिए, हम 50 लाख लोगों को रोज़गार देने का लक्ष्य ज़रूर हासिल कर लेंगे।”

ये भी पढ़ें:

यह भी बताया गया कि ‘सात निश्चय’ कार्यक्रम के तहत युवाओं को कौशल प्रशिक्षण दिया जा रहा है। घोषणा की गई कि अगले पाँच वर्षों में इस कार्यक्रम का और विस्तार किया जाएगा तथा जननायक कर्पूरी ठाकुर कौशल विश्वविद्यालय के नाम से एक विश्वविद्यालय की स्थापना की जाएगी।

Advertisement

 

ये भी पढ़ें  राजभर और... को गाली दी तो सपा की ईंट से ईंट बजा देंगे, अखिलेश पर ओमप्रकाश राजभर का तीखा हमला

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link