Uttar Pradesh

सुल्तानपुर : लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर खड़े ट्रेलर से भिड़ा ऑटो, मां-बेटे की मौत, 4 घायल

आशुतोष तिवारी

सुल्तानपुर, 22 जुलाई 2025:

यूपी के सुल्तानपुर जिले में लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर लंभुआ क्षेत्र के बगहा बाबा के पास मंगलवार दोपहर सवारियों से भरा ऑटो एक ट्रेलर से भिड़ गया। इस हादसे में मां-बेटे की मौके पर मौत हो गई। चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार लंभुआ क्षेत्र के रामगढ़ निवासी कमला देवी (60) और पुत्र शंभू नाथ (40) अपने परिवार के साथ एक ऑटो में सवार होकर घर लौट रहे थे। ऑटो को शंकर नामक युवक चला रहा था। तेज रफ्तार ऑटो हाईवे पर बेतरतीब खड़े ट्रेलर से भिड़ गया।

ये भी पढ़ें:

Advertisement

इस हादसे में ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। उस पर सवार कमला देवी और शंभू नाथ की मौके पर ही मौत हो गई। ऑटो चालक शंकर निषाद, शिवकुमारी पत्नी शंभू नाथ, पुनीता पुत्री राजाराम और कंचन पुत्री दिलीप वर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। चालक शंकर की हालत नाजुक बताई जा रही है, जिसे बेहतर इलाज के लिए लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की।

ये भी पढ़ें  ऐतिहासिक कालिंजर की धरती पर संस्कृति का महाकुंभ, 15 से 17 फरवरी तक सजेगा भव्य कालिंजर महोत्सव

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link