Uttar Pradesh

सपा सांसद डिंपल यादव पर विवादित टिप्पणी : मौलाना साजिद के खिलाफ केस दर्ज, दो और तहरीर दीं

लखनऊ, 28 जुलाई 2025:

सपा सांसद एवं यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव के बारे में ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन के अध्यक्ष मौलाना साजिद रशीदी की आपत्तिजनक टिप्पणी ने राजनीतिक गलियारों में तूफान ला दिया है। सड़क से लेकर संसद तक इस बयान की तीखी आलोचना हो रही है। खासकर सपा कार्यकर्ताओं में भारी नाराजगी देखी जा रही है।

इस मामले में मौलाना साजिद के खिलाफ लखनऊ में एक केस दर्ज कराया गया है। इसके साथ ही केस दर्ज कराने के लिए पुलिस को दो तहरीर दी गई हैं। लखनऊ के विभूतिखंड थाने में सपा कार्यकर्ता प्रवेश यादव की शिकायत पर मौलाना साजिद रशीदी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस के मुताबिक भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें:

इसके अलावा हजरतगंज कोतवाली में दो शिकायतें दी गईं हैं। एक शिकायत सपा कार्यकर्ता मोहम्मद इखलाक ने दी, जिसमें उन्होंने बयान को महिला गरिमा पर हमला और समाज में नफरत फैलाने वाला बताया। दूसरी शिकायत अखिल भारत हिंदू महासभा के पदाधिकारी शिशिर चतुर्वेदी द्वारा दी गई है, जिसमें साजिद रशीदी पर सख्त कार्रवाई की मांग की गई है।

Advertisement

इस पूरे मामले पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भी अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने कहा कि जो कपड़े हम संसद में पहनते हैं, वही पहनकर वहां (मस्जिद) भी जाएंगे। इसमें किसी को क्या आपत्ति हो सकती है?” यह बयान मौजूदा विवाद पर पार्टी की स्पष्ट प्रतिक्रिया मानी जा रही है।

ये भी पढ़ें  रायबरेली: आचार्य महावीर की स्मृति में सजा 'पुस्तक मेला'...साहित्य प्रेमियों का लगा जमावड़ा

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link