ReligiousUttar Pradesh

सावन का तीसरा सोमवार : लखनऊ के मंदिरों में उमड़े शिवभक्त, गूंजा ‘हर-हर महादेव’ का जयघोष

लखनऊ, 28 जुलाई 2025:

यूपी की राजधानी लखनऊ सावन के तीसरे सोमवार को शिवभक्ति में डूबी नजर आई। शहर के प्रमुख शिवालय मनकामेश्वर, बुद्धेश्वर महादेव, राजेन्द्रनगर महाकाल समेत सभी प्रमुख मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक और पूजन-अर्चन करने उमड़ पड़े। इस दौरान शिवालयों में हर हर महादेव का उद्घोष गूंजता रहा।

रविवार देर रात से ही श्रद्धालु बेलपत्र, जल कलश और पूजा सामग्री के साथ मंदिर पहुंचने लगे। मंदिरों के बाहर लंबी लाइनें लगने लगी। भोर होते-होते मंदिरों के कपाट खुल गए और “हर-हर महादेव” के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो गया। डालीगंज स्थित मनकामेश्वर मंदिर में लगभग एक किलोमीटर लंबी लाइन देखी गई। यहां फूलों से बाबा का भव्य श्रृंगार और आरती के बाद मंदिर के कपाट खोले गए। स्त्री-पुरुषों के लिए अलग-अलग लाइनें बनाई गई हैं। सुरक्षा के लिए मेटल डिटेक्टर से जांच की जाती रही और बैरिकेडिंग भी की गई है। भीड़ प्रबंधन की विशेष व्यवस्था रही। पुलिस अधिकारियों ने भी सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

ये भी पढ़ें:

चौक के कोनेश्वर महादेव मंदिर में भोर से ही श्रद्धालुओं की लाइन लगी दिखी वहीं राजेन्द्रनगर स्थित महाकाल मंदिर में सोमवार सुबह 4 बजे बाबा का श्रृंगार कर विशेष भस्म आरती की गई। इसके बाद श्रद्धालुओं ने दर्शन पूजन शुरू किए। दोपहर में रुद्राभिषेक प्रारंभ हुआ। मोहान रोड स्थित बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में तड़के 3 बजे कपाट खुलते ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं। पहली आरती सुबह 6 बजे हुई। दोपहर 12 बजे भोग और प्रसाद वितरण हुआ, जबकि रात 11 बजे अंतिम श्रृंगार के बाद मंदिर के कपाट बंद होंगे। आयोजकों के मुताबिक हर घंटे शिव स्तुति और रुद्राभिषेक किया जा रहा है। इसी तरह अलीगंज स्थित चंद्रेश्वर महादेव मंदिर, जागेश्वर महादेव मंदिर में पूजा अर्चना का क्रम चलता रहा।

ये भी पढ़ें  लखनऊ : केजीएमयू परिसर में फिर गरजा बुलडोजर... 1.8 एकड़ जमीन कब्जामुक्त

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link