Uttar Pradesh

जिंदा को मृत बताकर रोकी पेंशन, मंत्री असीम अरुण ने 24 घंटे में दिलाई राहत

आगरा,6 फरवरी 2025

आगरा के 70 वर्षीय बुजुर्ग सूरजभान की वृद्धा पेंशन एक साल से बंद थी क्योंकि सरकारी पोर्टल पर उन्हें मृत दिखा दिया गया था। वह तहसील, कलक्ट्रेट और समाज कल्याण विभाग के चक्कर काटते रहे, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। आखिरकार, उन्होंने समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण से गुहार लगाई, जिन्होंने मामले को गंभीरता से लेते हुए समाज कल्याण निदेशक और डीएम आगरा को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।

सिर्फ 24 घंटे में सूरजभान का पेंशन प्रमाण पत्र बनाकर समाज कल्याण अधिकारी उनके घर पहुंचीं, जिससे उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने मंत्री असीम अरुण को वीडियो कॉल पर धन्यवाद दिया। मंत्री ने कहा कि वृद्धा पेंशन बुजुर्गों के लिए जीवन का सहारा है और कर्मचारियों की लापरवाही से इसे रुकना नहीं चाहिए।

ये भी पढ़ें  पीएम ने कनपुरिया स्टाइल में पाक को चेताया, कहा...दुश्मन कहीं भी हो 'हौंक' दिया जाएगा

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link