Jammu & Kashmir

जम्मू-कश्मीर : ITBP जवानों को ले जा रही बस सिंधु नदी में गिरा, पानी में बहे हथियार

श्रीनगर, 30 जुलाई 2025

जम्मू-कश्मीर में बुधवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया । यहां पर भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के जवानों को ले जा रहा एक वाहन (बस) सिंधु नदी में गिर गया। यह हादसा बुधवार (30 जुलाई) सुबह गंदेरबल जिले के कुल्लान इलाके के पास हुआ। बस के नदी में गिरने से कुछ जवान और हथियार पानी में बह गए।

सूचना मिलते ही अधिकारी मौके पर पहुँचे और बचाव अभियान शुरू किया। अधिकारियों ने बताया कि पानी में खोए तीन हथियार बरामद कर लिए गए हैं। उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर बचाव अभियान जारी है। उन्होंने बताया कि यह दुर्घटना जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश के कारण हुई। इस दुर्घटना में जवानों के सुरक्षित बच निकलने से एक बड़ा हादसा टल गया। इससे अधिकारियों और जवानों ने राहत की सांस ली।

गांदरबल के एसपी ने बताया कि बुधवार (30 जुलाई) तड़के आईटीबीपी के जवानों को ले जा रहा एक वाहन गांदरबल के रेजिन कुल्लान में एक मोड़ पर नियंत्रण खो बैठा और सिंध नदी में गिर गया। चालक को मामूली चोटें आईं हैं और उसकी हालत फिलहाल स्थिर है। आईटीबीपी के सभी जवान सुरक्षित हैं और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) ने घटनास्थल पर बचाव अभियान शुरू कर दिया है। बताया गया कि वाहन में रखे हथियार नदी में बह गए, जिनमें से तीन हथियार बरामद कर लिए गए हैं।

ये भी पढ़ें:

 

Advertisement

ये भी पढ़ें  बेवजह नागरिकों को परेशान करने पर सख्त हुआ हाईकोर्ट, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED पर 1 लाख रुपये का जुर्माना लगाया

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link