Jammu & Kashmir

जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में अपनी ही राइफल से गोली लगने से जवान की मौत

साम्बा, 19 मई 2025

जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में अंतर्राष्ट्रीय सीमा के पास एक चौकी के अंदर रविवार को एक जवान की उसकी सर्विस राइफल से गोली लगने से मौत हो गई। मामले में अधिकारियों ने बताया कि तेलंगाना निवासी 28 वर्षीय जवान सीमा चौकी सरोज पर संतरी की ड्यूटी पर था, तभी उसकी सर्विस राइफल चल गई, जिससे गोली लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी अनुसार यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना शाम करीब साढ़े चार बजे हुई है, जिसमें प्रारंभिक जांच से पता चला है कि सैनिक ने आत्महत्या की है। हालांकि, फिलहाल अधिकारियों ने बताया कि सैनिक ने आखिर किस बात पे यह कठोर कदम उठाया है इस पर अभी कुछ कह पाना संभव नहीं है। जवान पिछले आठ सालों से सेना में कार्यरत था। फिलहाल इस मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

 

ये भी पढ़ें  जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ में 2 आतंकवादी ढेर

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link