National

सरकारी नौकरी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, पंचायत विभाग का सहायक यंत्री गिरफ्तार

नई दिल्ली, 19 मई 2025

मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक महिला को सरकारी नौकरी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पंचायत विभाग में पदस्थ सहायक यंत्री पंकज सिंह परिहार पर आरोप है कि उसने महिला को नौकरी दिलाने का लालच देकर डिंडौरी बुलाया और अमरकंटक के जंगल में बलात्कार किया।

गढ़ा थाना क्षेत्र की 35 वर्षीय महिला ने कुंडम थाने में इस मामले की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी पंकज सिंह परिहार डिंडौरी जिले के समनापुर जनपद में पंचायत विभाग में सहायक यंत्री के पद पर कार्यरत है। कुछ समय पहले उसकी गढ़ा थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला से दोस्ती हुई थी, जिसके बाद दोनों के बीच फोन पर बातचीत होने लगी। महिला ने अपनी बेरोजगारी का जिक्र किया, जिसके बाद आरोपी ने पंचायत विभाग में रिक्त पदों पर सरकारी नौकरी दिलाने का भरोसा दिलाया।

आरोपी ने महिला को नौकरी की प्रक्रिया के बहाने डिंडौरी बुलाया और अमरकंटक ले जाने की बात कही, जहां अधिकारियों से मुलाकात का दावा किया। वापसी के दौरान आरोपी ने शराब पी और कुंडम के जंगल क्षेत्र में कार रोककर महिला से दुष्कर्म किया। किसी तरह जबलपुर पहुंचकर महिला ने गढ़ा थाने में घटना की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस ने कुंडम थाने में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की।

ये भी पढ़ें:

आरोपी की गिरफ्तारी और पुराना आपराधिक रिकॉर्ड
कुंडम पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी पंकज सिंह परिहार को जबलपुर छोड़ने से पहले ही गिरफ्तार कर लिया। जानकारी मिली है कि वह अपने परिवार सहित फरार होने की योजना बना रहा था। पुलिस ने आरोपी की कार भी जब्त कर ली है, जिसमें इस घटना को अंजाम दिया गया था।

Advertisement

एडिशनल एसपी सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि आरोपी पर पहले भी छेड़खानी के मामले दर्ज हैं। करंजिया जनपद में पदस्थ रहते हुए भी उस पर गंभीर आरोप लगे थे। फिलहाल आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच जारी है।

यह मामला एक बार फिर यह दर्शाता है कि कैसे नौकरी का सपना दिखाकर शातिर अपराधी महिलाओं को शिकार बना रहे हैं। पुलिस प्रशासन ने कहा है कि ऐसे अपराधों को रोकने के लिए कड़ी निगरानी और कठोर सजा की आवश्यकता है।

ये भी पढ़ें  NASA-ISRO मिशन : 'निसार' आज होगा लॉच, GSLV-F16 रॉकेट से किया जाएगा प्रक्षेपित

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link