National

ट्रंप जैसे बाल, गुलाबी रंग… बांग्लादेश का यह भैंसा बना इंटरनेट सेंसेशन

सोशल मीडिया पर वायरल हुए एल्बिनो भैंसे को देखने लोगों की भीड़ फार्म तक पहुंचने लगी, बकरीद पर कुर्बानी के लिए इसे भारी कीमत पर खरीदा गया ढाका के पास एक एग्रो फार्म में पले इस दुर्लभ भैंसे का नाम मजाक में डोनाल्ड ट्रंप रखा गया था, लेकिन अब सुर्खियों में है

न्यूज डेस्क, 25 मई 2026:

बांग्लादेश में इन दिनों एक एल्बिनो भैंसा सोशल मीडिया पर चर्चा का बड़ा विषय बना हुआ है। हल्के गुलाबी रंग और सिर पर अलग अंदाज के बालों की वजह से एल्बिनो प्रजाति के इस भैंसे की तुलना लोग अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से कर रहे हैं। इसी वजह से इसका नाम डोनाल्ड ट्रंप रख दिया गया।

यह भैंसा ढाका के पास नारायणगंज स्थित राबेया एग्रो फार्म में पाला गया था। फार्म मालिक जिया उद्दीन मिर्धा के मुताबिक भैंसा करीब चार साल का था। उसके सिर पर बालों का गुच्छा ट्रंप की चर्चित हेयरस्टाइल जैसा दिखता है, जिसके बाद यह नाम पड़ गया। मिर्धा ने बताया कि उनके छोटे भाई ने मजाक में यह नाम रखा था। धीरे-धीरे इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने लगीं। इसके बाद बड़ी तादाद में लोग सिर्फ इस भैंसे को देखने फार्म पहुंचने लगे।

फार्म मालिक के अनुसार भैंसे का वजन करीब 700 किलो था। ईद-उल-अजहा (बकरीद) की कुर्बानी के लिए इसे पुरानी ढाका के एक कारोबारी को बेचा गया। इसकी कीमत 550 टका प्रति किलो तय हुई। रिपोर्ट के मुताबिक खरीदार मोहम्मद शोरोन ने वायरल होने के बाद भैंसे को लोगों की भीड़ से बचाने के लिए छिपाकर रखा है।

जिया उद्दीन मिर्धा ने कहा कि इंसान और जानवर की तुलना नहीं की जा सकती। उनके मुताबिक डोनाल्ड ट्रंप नाम सिर्फ मजाक और अपनापन दिखाने के लिए रखा गया था, इसका किसी राजनीतिक टिप्पणी से कोई लेना-देना नहीं है।

READ MORE 

ये भी पढ़ें  महाराष्ट्र : चचेरे भाई की शराब की लत से परेशान शख्स ने दी सुपारी, मामले में 3 गिरफ्तार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button