National

विदेशी जेलों में बंद हैं 10 हजार से ज्यादा भारतीय, 43 को तो मिली है मौत की सजा!

नई दिल्ली, 27 जुलाई 2025

विदेशी जेलों में बंद भारतीय व्यक्तियों के बारे में केंद्र सरकार ने हाल ही में एक हैरान कर देने वाला खुलासा किया है । सरकार ने बताया कि कुल 10,574 भारतीय विदेश की जेलों में सज़ा काट रहे हैं। विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने लोकसभा में पूछे गए एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी।

सिंह नेबताया कि संयुक्त अरब अमीरात की जेलों में सबसे ज़्यादा 2,773 भारतीय बंद हैं। इसके बाद सऊदी अरब (2,379), नेपाल (1,357), कतर (795), मलेशिया (380), कुवैत (342), ब्रिटेन (323), बहरीन (261), पाकिस्तान (246), चीन (183) और अन्य देशों का नंबर आता है।

कीर्ति वर्धन सिंह ने बताया कि इनमें से 43 लोग मौत की सज़ा का सामना कर रहे हैं, जिनमें सबसे ज़्यादा 21 लोग संयुक्त अरब अमीरात में मौत की सज़ा का सामना कर रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि सऊदी अरब में सात, चीन में चार, इंडोनेशिया में तीन और कुवैत में दो भारतीय मौत की सज़ा का सामना कर रहे हैं। इसके अलावा, अमेरिका, मलेशिया, ओमान, पाकिस्तान, कतर और यमन में भी एक-एक भारतीय मौत की सज़ा का सामना कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें:

 

ये भी पढ़ें  सीड मनी से मार्केट तक... खुले स्टार्टअप के नए रास्ते, जानिए क्या है यूपी सरकार का मास्टर प्लान

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button