Uttar Pradesh

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे : खड़े ट्रक से भिड़ी कार, महिला की मौत, छह लोग घायल

सुल्तानपुर, 27 जुलाई 2025

यूपी के सुल्तानपुर जिले के हलियापुर क्षेत्र में रविवार को पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। दिल्ली से बिहार जा रहे परिवार की कार खड़े ट्रक से जा टकराई। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार बिहार के समस्तीपुर जनपद के कल्याणपुर निवासी नवनीत (19) अपने परिवार और एक मित्र के साथ दिल्ली से बिहार जा रहे थे। कार में नवनीत के अलावा उनके भाई विपिन (25), हिमांशु (21), बहन कुमारी जया (17), माता नीलू (55) और मित्र प्रेम (23) सवार थे। वाहन को कन्नौज जिले के सौरिक क्षेत्र के खेड़ा रायपुर निवासी दीपू चला रहा था।

कार पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर किमी संख्या 85 के पास सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और सभी सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर यूपीडा कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर सभी घायलों को एम्बुलेंस की मदद से कुमारगंज स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भिजवाया। चिकित्सकों ने जांच के बाद नीलू (55) को मृत घोषित कर दिया, जबकि चालक दीपू की हालत नाजुक बताई जा रही है। अन्य घायलों का उपचार चल रहा है।

ये भी पढ़ें  इटावा : किन्नर गुटों की लड़ाई में कूदा किसान संगठन… कलेक्ट्रेट परिसर में धरना-प्रदर्शन

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link