Uttar Pradesh

बोलेरो सवार ले गया पालतू कुत्ता…पुलिस चोर को खोजने में लगी

हरेंद्र दुबे

देवरिया, 10 मार्च 2025:

यूपी के देवरिया जिले में रुद्रपुर इलाके में एक अनूठी चोरी हुई। यहां एक बोलेरो सवार व्यक्ति लेब्राडोर नस्ल का पालतू कुत्ता लेकर फरार हो गया। इस चोरी के बाद उसके मालिक ने मुकदमा दर्ज कराया है। अब पुलिस सीसीटीवी फुटेज के सहारे चोर को खोजने में लगी है।

नौ साल से रह रहा था अपने डॉक्टर मालिक के पास

जिले के कस्बा रुद्रपुर में खजुआ चौराहे पर डॉ मयंक का आवास है। इसी आवास के निकट उन्होंने अपना क्लीनिक भी खोल रखा है। डॉ मयंक के घर में उनका पालतू कुत्ता जैकी भी रहता है। लेब्राडोर नस्ल का ये कुत्ता उनके पास 2016 से है। उन्होंने इसे 17 हजार में खरीदा था। डॉ मयंक उसे अक्सर खुला भी छोड़ देते थे। तीन दिन पूर्व आधी रात के समय जैकी घर के बाहर बैठा था। इसी दौरान वहां एक बोलेरो आकर रुकी।

Advertisement

कैमरे में कैद हुई चोरी की वारदात, केस भी दर्ज

कैमरे में कैद हुए घटनाक्रम के मुताबिक बोलेरो की ड्राइविंग सीट से उतरकर एक व्यक्ति बाहर आकर कुत्ते के नजदीक आ जाता है। पुचकारने पर जैकी पूंछ हिलाता है। उसे ऐसा करते देख व्यक्ति बोलेरो के पीछे का दरवाजा खोलता है। जैकी खड़ा तो होता है लेकिन वाहन के अंदर नहीं जाता है। इसी बीच आरोपी बीच का दरवाजा खोलता है और हल्का सा धक्का देकर उसे बोलेरो के अंदर कर दरवाजा बंद कर निकला जाता है। जैकी को आसपास खोजकर निराश हुए डॉ मयंक ने जब कैमरे की फुटेज देखी तो चोरी का पता चला। उन्होंने कुत्ता चोरी की एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस अब उसी फुटेज के सहारे कुत्ते को खोजने में लगी है।

ये भी पढ़ें  BSA transfer: बेसिक शिक्षा विभाग में फेरबदल... लखनऊ, बाराबंकी समेत कई जिलों के बीएसए बदले

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link