CrimeUttar Pradesh

मेरठ : दरोगा की पिस्टल छीन कर भागे बदमाश को पुलिस ने सिखाया सबक, पैर में लगी गोली

अनमोल शर्मा

मेरठ, 24 जून 2025:

यूपी के मेरठ में सोमवार देर रात दरोगा की पिस्टल छीनकर हिरासत से भागे इनामी गोतस्कर आबिद को पुलिस टीम ने मुठभेड़ के दौरान दबोच लिया। मुंडाली क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में आबिद पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है।

25 हजार के इनामी को हरियाणा से किया था गिरफ्तार

जानकारी के अनुसार गत मई माह में मुंडाली क्षेत्र में गोकशी के एक मामले में शातिर अपराधी आबिद वांछित चल रहा था। उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। मुंडाली पुलिस उसे हरियाणा के पलवल से गिरफ्तार कर मेरठ लाई थी। देर रात मेडिकल परीक्षण के लिए ले जाते समय आबिद ने पेट दर्द और उल्टी का बहाना बनाकर पुलिस की गाड़ी रुकवाई और दरोगा की पिस्टल छीनकर भागने की कोशिश की।

पुलिस के अनुसार भागते समय आबिद ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग भी की। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने गोली चलाई, जो उसके पैर में लगी। घायल अवस्था में उसे पकड़ा गया और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। आबिद के खिलाफ करीब एक दर्जन आपराधिक मामले दर्ज हैं।

ये भी पढ़ें  सोनभद्र से आ रहे थे कांवड़िया, ट्रक ने पिकअप में मारी ठोकर, दस घायल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button