Uttar Pradesh

दो स्टूल बनाम ‘सुपर जोड़ी’, UP की सियासत में तकरार तेज, पाठक का अखिलेश पर तीखा पलटवार

सपा अध्यक्ष के तंज पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का जवाब, जनता सब जानती है, 2027 में फिर बनेगी भाजपा सरकार

लखनऊ, 2 मई 2026:

यूपी विधानसभा के चुनाव नजदीक आने के साथ सियासी बयानबाजी और तल्खी बढ़ती जा रही हैं।भाजपा और समाजवादी पार्टी के बीच बयानबाजी अब खुलकर सामने आ रही है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव के एक तंज पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने जोरदार पलटवार करते हुए राजनीतिक माहौल को तल्ख बना दिया है।

दरअसल अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक का एक वीडियो साझा करते हुए तंज कसा था कि दो स्टूलों को मिलाने से कुर्सी नहीं बनती! इस टिप्पणी को लेकर भाजपा की ओर से कड़ी प्रतिक्रिया आई है।

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने अपने एक पोस्ट में लिखा कि आज के नए उत्तर प्रदेश की सुपर जोड़ी की चर्चा हर जगह है, इसलिए अखिलेश जी आपकी परेशानी समझ सकता हूं। उन्होंने आगे कहा कि मेरे परम मित्र और पारिवारिक सदस्य केशव प्रसाद मौर्य और मेरे घर के दरवाजे जनता की सेवा के लिए 24 घंटे खुले हैं। हम बातों से ज्यादा जमीन पर काम करने में विश्वास रखते हैं।

डिप्टी सीएम पाठक ने सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि तुष्टीकरण और कुत्सित राजनीति आपकी पुरानी नीति है लेकिन अब जनता सब समझ चुकी है। उन्होंने यह भी जोड़ा कि कुर्सी मोह से ग्रसित राजनीति का असर अब नहीं होने वाला। नया उत्तर प्रदेश विकास, विश्वास और जनसमर्थन के साथ आगे बढ़ रहा है।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत 2047’ के लक्ष्य का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा उसी दिशा में काम कर रही है और 2027 में फिर से सरकार बनाएगी। ऐसी बयानबाजी को देखते हुए राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि चुनाव से पहले राजनीतिक दलों के बीच जुबानी जंग और तेज होने वाली है जिसमें तंज, पलटवार और आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी रहेगा।

READ MORE

ये भी पढ़ें  अयोध्या में उमड़े श्रद्धालु : कल तक वीआईपी पास फुल, 12 को जारी नहीं होंगे

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link