Uttar Pradesh

खालिस्तानी आतंकी मंगत सिंह उर्फ मंगा 30 साल से दे रहा था चकमा… UP ATS ने दबोचा

गाजियाबाद, 23 अप्रैल 2025:

यूपी पुलिस के आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) की नोएडा यूनिट और गाजियाबाद पुलिस को एक संयुक्त कार्रवाई में बड़ी सफलता हाथ लगी है। टीम ने करीब 30 वर्ष से फरार प्रतिबंधित खालिस्तान कमाण्डो फोर्स (KCF) के सक्रिय सदस्य मंगत सिंह उर्फ मंगा को बुधवार रात गिरफ्तार कर लिया है।

1995 में जमानत मिलने के बाद हो गया था फरार

मंगत सिंह मूल रूप से टिम्मबोदाल, थाना खतदिया, जिला मझीटा, पंजाब का निवासी है। वह गाजियाबाद के विवेकानगर क्षेत्र में रह रहा था। उसके विरुद्ध वर्ष 1993 में गाजियाबाद में गंभीर आपराधिक धाराओं के तहत कई मुकदमे दर्ज थे। वह वर्ष 1995 में जमानत मिलने के बाद फरार हो गया और तब से पुलिस को चकमा दे रहा था।

ये भी पढ़ें:

भाई संगत सिंह था खालिस्तान कमाण्डो फोर्स का चीफ

एटीएस के मुताबिक मंगत सिंह का भाई संगत सिंह खालिस्तान कमाण्डो फोर्स का चीफ था। वह 1990 में पंजाब पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारा गया था। मंगत सिंह के खिलाफ न्यायालय से स्थायी गिरफ्तारी वारंट जारी किए गए थे।

पुलिस ने घोषित किया था 25 हजार का इनाम

गाजियाबाद पुलिस ने उस पर 25,000 का इनाम भी घोषित कर रखा था। सूचना के आधार पर एटीएस नोएडा यूनिट ने मंगत सिंह की वर्तमान लोकेशन पंजाब के जिला अमृतसर के ग्राम टिम्मोवाल में ट्रेस की। इसके बाद संयुक्त पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। इस गिरफ्तारी को खालिस्तानी नेटवर्क के विरुद्ध एक बड़ी सफलता माना जा रहा है।

ये भी पढ़ें  सपा के पूर्व विधायक के विरुद्ध दरोगा ने दी गवाही

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link