Uttar Pradesh

हिंडन नदी के पुल पर हाइट गेज से टकराई पिकअप… तीन लोगों ने दम तोड़ा, छह घायल

अनमोल शर्मा

मेरठ, 1 अगस्त 2025 :

यूपी के मेरठ जिले में सरधना-बिनौली मार्ग स्थित हिंडन पुल पर अमरोहा से बागपत की ओर जा रही एक पिकअप वैन पुल पर लगे हाइट गेज से टकरा गई। हादसे में वाहन के ऊपर बैठे तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए

दरअसल सरुरपुर खुर्द थाना क्षेत्र में सरधना बिनौली मार्ग पर हिंडन नदी पर पुल का निर्माण चल रहा है। भारी वाहनों प्रवेश रोकने के लिए हाइट गेज लगाया गया है। बताया गया कि अमरोहा से बागपत की ओर जा रही पिकअप में 10 से अधिक लोग लोग सवार थे। वाहन जैसे ही हिंडन नदी के पुल पर पहुंचा, हाइट गेज से जोरदार टक्कर हो गई। इस टक्कर से गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और कई लोग सड़क पर जा गिरे।

ये भी पढ़ें:

हादसे में तीन घायलों ने दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान अमरोहा जिले के काला कुआं निवासी राजपाल , रिंकू व ब्रह्मपाल के रूप में हुई है। वहीं, रविंद्र, देवराज, अजय, टिंकू, प्रवेश व अनन्या गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को सरूरपुर सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद मेरठ रेफर कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें  डीडीयूजीयू : छात्रसंघ चुनाव की बहाली को लेकर समागम में वरिष्ठ छात्र नेताओं ने भरी हुंकार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link