Jammu & Kashmir

उधमपुर जिले में भीषण सड़क दुर्घटना, CRPF की गाड़ी खाई में गिरी, दो जवानों की मौत

उधमपुर, 8 अगस्त 2025

हाल ही में जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में लगातार सड़क हादसे हो रहे हैं। इन हादसों में आम नागरिक ही नहीं, पुलिसकर्मी और जवान भी अपनी जान गंवा रहे हैं। ऐसी ही एक ताज़ा घटना उधमपुर ज़िले के बसंतगढ़ इलाके के कंदवा के पास हुई। उधमपुर के एडिशनल एसपी संदीप भट्ट ने बताया कि सीआरपीएफ़ जवानों को ले जा रहा एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें दो जवानों की मौत हो गई और 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस सड़क हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और बचाव कार्य शुरू किया।

उन्होंने बताया कि सभी घायलों को इलाज के लिए नज़दीकी अस्पताल ले जाया गया है। इस बीच, केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने घटना पर दुख व्यक्त किया। “उधमपुर: कंदवा-बसंतगढ़ इलाके में सीआरपीएफ के एक वाहन के सड़क दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर सुनकर दुख हुआ। उस वाहन में कई बहादुर सीआरपीएफ जवान सवार थे। मैंने अभी डीसी सलोनी राय से बात की है, जो व्यक्तिगत रूप से स्थिति पर नज़र रख रही हैं और मुझे सूचित कर रही हैं। राहत कार्य तुरंत शुरू कर दिए गए हैं।” केंद्रीय मंत्री ने ट्वीट किया कि घायलों को सर्वोत्तम उपचार प्रदान किया जाएगा।

 

ये भी पढ़ें:
Advertisement

ये भी पढ़ें  जम्मू-कश्मीर : आप विधायक मेहराज मलिक के खिलाफ मानहानि मामले में गैर-जमानती वारंट जारी

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link