Uttar Pradesh

फूलन देवी पर बयान से भड़के सपाई…कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद का पुतला फूंका

हरेंद्र दुबे

गोरखपुर, 14 अगस्त 2025 :

यूपी के गोरखपुर जिले में गुरुवार को सपा पिछड़ा प्रकोष्ठ ने सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद का पुतला फूंका। सपा नेता मंत्री द्वारा फूलन देवी की मौत के लिए सपा को जिम्मेदार ठहराए जाने के बयान पर नाराज थे। इस दौरान मंत्री के खिलाफ जमकर नारे लगाए गए।

समाजवादी पार्टी पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव राजेश निषाद की अगुवाई में सपाई शास्त्री चौक पर एकत्र हुए। यहां उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया गया। इस दौरान प्रदेश सचिव राजेश निषाद कहा कि डॉ संजय निषाद,निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं और उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री हैं उन्हें ऐसे ओछी बयानबाजी से बचना चाहिए।

ये भी पढ़ें:

मंत्री द्वारा ये बयान देना कि समाजवादी पार्टी के लोगों ने फूलन देवी की हत्या की, ये कहने से पहले उन्हें सोचना चाहिए कि 2014 में शमशेर सिंह राणा को आजीवन कारावास की सजा हुई थी फिर 2016 में जब भाजपा की केंद्र में सरकार बनी तो उन्हें बरी कर दिया गया। बीजेपी की सरकार प्रदेश और केंद्र में थी तब सांसद फूलन देवी की हत्या हुई। हत्या का आरोपी शमशेर राणा आज भी बीजेपी के चरणों में पल रहा है।

Advertisement

ये भी पढ़ें  बीएचयू की 13 सदस्यीय पर्वतारोही टीम ‘माउंट मून पीक’ फतह करने हिमाचल रवाना

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link