Uttar Pradesh

काशी क्षेत्र के 16 जिलों की संगठनात्मक बैठक, प्रदेश महामंत्री बोले…विपक्ष के झूठ की पोल खोलें

आशुतोष तिवारी

सुलतानपुर, 19 अगस्त 2025 :

यूपी के सुल्तानपुर जिले के भाजपा कार्यालय में काशी क्षेत्र के 16 जिलों की संगठनात्मक बैठक हुई। प्रदेश महामंत्री ने पदाधिकारियों को बूथ संरचना और जन संवाद को चुनावी जीत का आधार बताते हुए कहा कि हमें विपक्ष द्वारा फैलाए जा रहे झूठ व फरेब को पर्दाफाश करना है।

महामंत्री ने जिलाध्यक्षों से मण्डलों,शक्ति केन्द्रों व बूथों पर नियमित बैठकें कर संगठन को मजबूत और सक्रिय करने को कहा। उन्होंने कहा कि मजबूत संगठन के बलबूते चुनावों में सरकार बनाने की तैयारी शुरू करनी होगी। हर जिले में संगठन नंबर वन होना चाहिए। योजना का लाभ गरीबों तक पहुंचाए। कहा प्रत्येक बूथ पर भाजपा का वोट प्रतिशत बढ़ाना है।

महामंत्री ने कहा कि छूटे व युवा मतदाताओं को जोड़ने के लिए घर-घर‌ संपर्क कर मतदाता सूची अपडेट करने को कहा। हमें सजग रहकर विपक्ष द्वारा लगातार फैलाएं जा रहे झूठ व फरेब का पर्दाफाश करना होगा। क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल ने सभी जिलाध्यक्षों व प्रभारियों से दो-तीन दिन में संगठन संरचना को बूथ स्तर तक पूर्ण करने का आह्वान किया।

ये भी पढ़ें  दो बंदरों को लील गया अजगर!......ग्रामीणों ने घेरा, वन विभाग ने किया रेस्क्यू ,वीडियो वायरल

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link