CrimeUttar Pradesh

पुलिस ने रेप, फायरिंग व चोरी में शामिल तीन बदमाशों को मुठभेड़ में दबोचा…पैर में लगी गोली

मयंक चावला/अशरफ अंसारी/संतोष देव गिरि/

आगरा/इटावा/मिर्जापुर, 30 अगस्त 2025 :

यूपी के आगरा, इटावा व मिर्जापुर जिले की पुलिस ने अलग अलग अपराधों में फरार चल रहे तीन बदमाशों को मुठभेड़ के दौरान गोली मारकर दबोच लिया। तीनों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। इनके पास नाजायज असलहे व बाइक भी बरामद हुई है।

आगरा में नाबालिग से रेप का आरोपी 24 घण्टे में पकड़ा

ये भी पढ़ें:

आगरा जिले के ट्रांसयमुना थाने की पुलिस ने नाबालिग से रेप के आरोपी को 24 घण्टे में पकड़ लिया। पुलिस ने ईट मंडी के पास टेढ़ी बगिया पर मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी की। यहां पुलिस ने मुठभेड़ के बाद आरोपी छोटू को गिरफ्तार किया है। पैर में गोली लगने से घायल छोटू को एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार ट्रांसयमुना में ही किराये पर रहने वाले छोटू ने दूसरे किराएदार की नाबालिग़ किशोरी को एक दिन पूर्व ही अपनी हवस का शिकार बनाया था। किशोरी को भी घटना के बाद हॉस्पिटल में भर्ती कराना पड़ा। आरोपी छोटू पेशे से टैंकर चालक है।

Advertisement

इटावा में पथराव व फायरिंग के वायरल वीडियो में हुई दूसरी गिरफ्तारी

इटावा की फ्रेंड्स कालोनी थाने की पुलिस द्वारा गत 28 अगस्त को वायरल हुए पथराव व फायरिंग के वीडियो में शामिल आरोपियों की धरपकड़ जारी है। पुलिस ने शुक्रवार को प्रशांत उर्फ भूरा को दबोचने के बाद एक और बदमाश को मुठभेड़ में पैर में गोली मारकर पकड़ा है। पुलिस में शनिवार की सुबह इनपुट मिलने के बाद दतावली नहर पुल के पास घेराबंदी की। फायर करने के बाद भागने की कोशिश कर रहे तनुज वर्मा उर्फ शक्ति (24 वर्ष) को पुलिस ने पैर में गोली मारकर बेबस कर दिया। तनुज आनंदनगर, इटावा का रहने वाला है। बता दें कि पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर केस दर्ज किया था। इस मामले में और भी धरपकड़ की जा सकती है।

मिर्जापुर पुलिस ने सर्राफा की दुकान में चोरी करने वाले शातिर बदमाश को पकड़ा

मिर्जापुर जिले के लालगंज थाने की पुलिस लहंगपुर में सर्राफा की दुकान में हुई चोरी में शामिल आरोपियों की तलाश कर रही है। इस दौरान इनपुट मिलने पर चितांग मोड़ के पास वाहन चेकिंग शुरू की गई। पुलिस ने संदिग्ध पल्सर बाइक सवार को रोकने की कोशिश की तो वह तमंचा से फायर कर जंगल की तरफ सड़क पर भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर घेराबंदी की और पैर में गोली मारकर बाइक सवार को दबोच लिया। पकड़ा गया बदमाश राजू उर्फ राजकुमार पटेल (25) पांडेयपुर, वाराणसी का रहने वाला है। राजू पर कई जिलों के विभिन्न थानों समेत बिहार में 29 मुकदमे दर्ज हैं।

ये भी पढ़ें  महाकुंभ भगदड़ : अस्पताल में घायलों से मिले CM योगी आदित्यनाथ, डॉक्टरों को दिए बेहतर इलाज के निर्देश।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link