Government policies

UPSSSC PET 2025 : अभ्यर्थियों के लिए लॉन्च हुआ मोबाइल एप, डाउनलोड कर सकेंगे प्रवेश पत्र

लखनऊ, 30 अगस्त 2025:

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आयोजित की जा रही प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) 2025 में इस बार अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र डाउनलोड करने में किसी प्रकार की असुविधा नहीं होगी। आयोग ने परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए एक विशेष मोबाइल एप लॉन्च किया है। इस पर परीक्षा से जुड़ी सभी आवश्यक जानकारी उपलब्ध होगी।

आयोग के अनुसार 6 और 7 सितंबर को होने वाली इस लिखित परीक्षा में 25 लाख से अधिक अभ्यर्थी शामिल होंगे। नए मोबाइल एप के माध्यम से उम्मीदवारों को परीक्षा वाले जिले की अग्रिम सूचना, प्रवेश पत्र, परिणाम और अन्य महत्वपूर्ण सूचनाएं सीधे मोबाइल पर प्राप्त होंगी।

इससे पहले आयोग ने पहली बार अभ्यर्थियों के पंजीकृत ईमेल आईडी पर परीक्षा वाले जिले की जानकारी भेजी है। इसके साथ ही प्रवेश पत्र डाउनलोड करने का लिंक भी उपलब्ध कराया है। प्रवेश पत्र जारी होने के बाद अभ्यर्थी इसे तीन माध्यमों से प्राप्त कर सकेंगे…

ये भी पढ़ें:

1-आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से।
2-पंजीकृत ईमेल पर भेजे गए लिंक के माध्यम से।
3-मोबाइल एप के जरिए।

Advertisement

आयोग का मानना है कि इस पहल से परीक्षा प्रक्रिया अधिक पारदर्शी होगी। अभ्यर्थियों को अनावश्यक कठिनाइयों से राहत मिलेगी। अधिकारियों ने बताया कि भविष्य में इस एप में और भी सुविधाएं जोड़ी जाएंगी।

ये भी पढ़ें  दीक्षांत समारोह: विश्वविद्यालय के 120 छात्रों को मिले गोल्ड मेडल, बेटियों ने फिर मारी बाजी

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link