Uttar Pradesh

मेरठ: मंदिर के सेवादार को शाकाहारी भोजन की जगह एग रोल देने से विवाद

मेरठ, 3 अक्टूबर 2024

उत्तर प्रदेश के मेरठ में घटी विवादित घटना में एक मंदिर के सेवादार को शाकाहारी भोजन के स्थान पर ‘एग रोल’ खिला दिया गया।

मामला कुछ ऐसा था कि मंदिर के सेवादार नीतीश ने ऑनलाइन शाकाहारी भोजन आर्डर किया था लेकिन डिलीवरी में ‘एग रोल’ भेजा गया।
नीतीश ने रेस्तरां से शिकायत की, लेकिन संतोषजनक जवाब न मिलने पर उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

रेस्तरां संचालक और कर्मचारी सभी अल्पसंख्यक समुदाय से हैं। नीतीश और उनके समर्थकों द्वारा विरोध करने पर रेस्तरां वालों ने संतोषजनक व्यवहार नही किया। इस घटना ने मंदिर के सेवादार और हिंदूवादी नेताओ और रेस्तरां के बीच तनाव पैदा कर दिया है और लोगों में आक्रोश है।

नीतीश ने पुलिस को लिखित शिकायत दी कि वेज रोल के स्थान पर उन्हें ऑमलेट में पनीर लगा कर दे दिया। उन्होंने यह भी लिखा कि इससे खाने से उनका धर्म भ्रष्ट हो गया है।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और रेस्तरां के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही है। मामले की जांच जारी है और आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें  अयोध्या : 26 लाख दीयों की बाती ने जगमग की रामनगरी... लेज़र-ड्रोन शो ने रचा नया इतिहास

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link