Uttar Pradesh

नवरात्र पर कांग्रेस दफ्तर में कन्या पूजन : प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कन्याओं के पांव पखारकर कराया भोज

लखनऊ, 29 सितंबर 2025:

नवरात्र के पावन अवसर पर सोमवार को यूपी की राजधानी लखनऊ के माल एवेन्यु स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में कन्या पूजन एवं भोज का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम कांग्रेस सेवादल की ओर से आयोजित किया गया, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष अजय राय स्वयं मौजूद रहे और कन्याओं का पूजन कर उन्हें सम्मानित किया।

कार्यक्रम के दौरान अजय राय ने परंपरागत विधि से सबसे पहले कन्याओं के चरण पखारे। इसके बाद उन्हें पंक्ति में बैठाकर भोजन कराया गया। भोजन के उपरांत प्रत्येक कन्या को भेंट स्वरूप उपहार भी प्रदान किए गए। इस अवसर पर वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच धार्मिक माहौल बना रहा। विशेष रूप से तैयार किए गए मंच पर कन्याओं को बैठाकर पूजन कराया गया।

अजय राय ने कहा कि नवरात्र शक्ति की उपासना का पर्व है। कन्याओं का पूजन हमारी सनातन परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इस अवसर पर कांग्रेस सेवादल के कई नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। सभी ने मिलकर कन्याओं का स्वागत किया और भोजन परोसा।

ये भी पढ़ें  गोरखपुर : कांग्रेस नेता पहुंचे प्रभात पाण्डेय के घर, पिता को दिया 10 लाख का चेक

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button