Uttar Pradesh

अनिल कपूर ने किया ताजमहल का दीदार

मयंक चावला

आगरा, 24 नवम्बर 2024:

फिल्म अभिनेता अनिल कपूर पिछले कई दिनों से आगरा में अपनी आगामी फिल्म सूबेदार की शूटिंग के सिलसिले में रुके हुए हैं। आज सुबह उन्होंने विश्व प्रसिद्ध ताजमहल का दीदार किया।

अनिल कपूर सुबह करीब 12 बजे ताजमहल पहुंचे। उनके आगमन की खबर मिलते ही ताजमहल परिसर में मौजूद पर्यटकों में उत्साह की लहर दौड़ गई। खासकर भारतीय पर्यटक अपने पसंदीदा अभिनेता को नजदीक से देखने और सेल्फी लेने की कोशिश में जुट गए। हालांकि, सीआईएसएफ के सुरक्षा घेरे की वजह से किसी को भी उनके साथ सेल्फी लेने का मौका नहीं मिला।

‘सूबेदार ‘ फिल्म की शूटिंग आगरा के जयपुर हाउस स्थित ज्वाला टॉकीज के ग्राउंड पर बनाए गए एक गांव के सेट पर हो रही है। अनिल कपूर पिछले 5 दिनों से इस शूटिंग में व्यस्त हैं। ताजमहल पहुंचने के बाद वह इसकी खूबसूरती में खो से गए। हालांकि, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है कि फिल्म की कोई शूटिंग ताजमहल में भी होनी है या नहीं।

Advertisement

अनिल कपूर की ताजमहल यात्रा ने पर्यटकों और आगरावासियों के बीच उत्सुकता बढ़ा दी है। सभी यह जानने को उत्सुक हैं कि क्या उनकी पसंदीदा फिल्म सूबेदार के कुछ दृश्य इस ऐतिहासिक स्मारक पर फिल्माए जाएंगे।

ये भी पढ़ें  क्रांतिकारी बंधु सिंह से जुड़ा है मां तरकुलहा मंदिर का इतिहास, बलि से खौफ खाते थे अंग्रेज

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link