Uttar Pradesh

यूपी सरकार ने संपत्ति का ब्यौरा न देने वाले कर्मचारियों का वेतन रोका

लखनऊ, 5 अक्टूबर 2024
उत्तर प्रदेश सरकार ने एक बड़ा कदम उठाते हुए विभिन्न विभागों के
32,634 कर्मचारियों का सितंबर का वेतन रोकने के आदेश दिए हैं।
इन कर्मचारियों ने अपनी
संपत्ति का ब्यौरा सरकार को नही दिया जिस पर उनके खिलाफ बड़ा एक्शन लिया गया है।

ज्ञातव्य है कि यू पी सरकार ने अपने सभी कर्मचारियों के लिए संपत्ति का विवरण देना अनिवार्य किया था।

कई बार तिथि बढ़ाने के बाद अंततः सरकार ने 30 सितंबर संपत्ति घोषित करने की अंतिम तिथि तय की थी। इस तिथि तक संपत्ति का विवरण नही देने वाले कर्मचारियों का वेतन रोक दिया गया है।

ये भी पढ़ें  इटावा हत्याकांड: मुख्य आरोपी के प्रेमिका भी गिरफ्तार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link