Lucknow CityUttar Pradesh

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे खुलते ही ‘लापरवाही’ का पहला जानलेवा हादसा… दो दोस्तों की मौत

बिना हेलमेट बाइक से एक्सप्रेसवे पर चढ़े थे दोनों युवक, गलत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, टोल से लौटने वाले वाहनों पर भी उठे सवाल

लखनऊ, 16 जुलाई 2026:

नवनिर्मित लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे आम वाहनों के लिए खुलने के अगले ही दिन बुधवार शाम दो दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे ने एक्सप्रेसवे पर सुरक्षा व्यवस्था और जिम्मेदारों की निगरानी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। एक्सप्रेसवे पर दोपहिया वाहनों के आवागमन पर रोक है। इसके बावजूद दोनों युवक बिना हेलमेट बाइक से इस मार्ग पर पहुंच गए। आरोप है कि उन्हें रोकने या निगरानी करने वाला मौके पर कोई नहीं था।

जानकारी के मुताबिक उन्नाव के अर्जुनामऊ निवासी हिमांशु सिंह (25) अपने दोस्त हरदोई के संडीला निवासी शैलेंद्र सिंह (24) के साथ बुधवार शाम बाइक से घर जा रहा था। दोनों जुनाबगंज के पास से नवनिर्मित लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर चढ़ गए। बंथरा कस्बे के ऊपर किलोमीटर संख्या 20.4 के पास उनकी बाइक की गलत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन से जोरदार टक्कर हो गई।
lucknow-kanpur-expressway-first-accident-banthra-two-bike-riders-killed (2)

एक ने सीएचसी और दूसरे ने ट्रॉमा सेंटर में तोड़ा दम

ये भी पढ़ें:

हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची बंथरा पुलिस ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरोजनीनगर पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने हिमांशु को मृत घोषित कर दिया। गंभीर हालत में शैलेंद्र को ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया लेकिन कुछ ही देर बाद उसकी भी मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के परिजनों को हादसे की सूचना दी।

Advertisement

बाइक पर रोक फिर भी नहीं रोक पाया कोई

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे मंगलवार को ही आम लोगों के लिए खोला गया था। इसके अगले ही दिन हुए हादसे ने व्यवस्था की पोल खोल दी। स्थानीय लोगों का कहना है कि रोक के बावजूद बड़ी संख्या में बाइक सवार एक्सप्रेसवे पर पहुंच रहे हैं। वहीं, कई चार पहिया वाहन टोल तक जाने के बाद शुल्क की जानकारी मिलने पर गलत दिशा में वापस लौट रहे हैं। बुधवार का हादसा भी इसी तरह गलत दिशा में आ रहे वाहन की वजह से हुआ। बंथरा इंस्पेक्टर राणा राजेश सिंह के मुताबिक बाइक सवार दोनों युवक हेलमेट नहीं लगाए थे। फिलहाल किसी भी परिजन की ओर तहरीर नहीं दी गई थी।

ये भी पढ़ें  लखनऊ की सड़कों पर निकला सपाइयों का गुस्सा, जानिए क्या है पूरा मामला

Rakesh Kumar Verma

राकेश कुमार वर्मा एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें मीडिया जगत में लगभग 31 वर्षों का व्यापक और समृद्ध अनुभव है। इन्होंने प्रिंट और डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य करते हुए अपनी मजबूत और प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई है। यूपी की राजधानी लखनऊ में स्वतंत्र भारत, राष्ट्रीय सहारा, जनसत्ता एक्सप्रेस,… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link