Lucknow City

BSA transfer: बेसिक शिक्षा विभाग में फेरबदल… लखनऊ, बाराबंकी समेत कई जिलों के बीएसए बदले

इस फेरबदल में तबादले के बाद खाली पदों पर नियुक्ति नहीं की गई है, वहीं समूह 'क' के तहत पदोन्नति पाने वाले आधा दर्जन अफसरों को नई जिम्मेदारी दी गई है

लखनऊ, 14 नवंबर 2025:

बेसिक शिक्षा विभाग ने गुरुवार शाम कई जिलों में बड़ा फेरबदल किया। लखनऊ, बाराबंकी, गोरखपुर और हरदोई समेत विभिन्न जिलों के बेसिक शिक्षा अधिकारियों (बीएसए) को बदल दिया गया है। समूह-क में पदोन्नति पाने वाले करीब आधा दर्जन अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं। हालांकि इन जिलों में नए बीएसए की तैनाती अभी नहीं हुई है।

विशेष सचिव यतींद्र कुमार द्वारा जारी आदेश के अनुसार लखनऊ के बीएसए राम प्रवेश को डायट लखनऊ में उप-प्राचार्य नियुक्त किया गया है। वहीं डायट लखनऊ के उप-प्राचार्य शिवेंद्र प्रताप सिंह को मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक, कानपुर मंडल भेजा गया है। बाराबंकी के बीएसए संतोष कुमार देव पांडेय को मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक, झांसी मंडल की जिम्मेदारी दी गई है।

इसके साथ ही गोरखपुर के बीएसए रमेंद्र कुमार सिंह को डायट हरदोई में उप-प्राचार्य बनाया गया है। पीलीभीत के बीएसए अमित कुमार को डायट कन्नौज में उप-प्राचार्य पद पर तैनात किया गया है। हरदोई के बीएसए विजय प्रताप सिंह को डायट मैनपुरी में उप-प्राचार्य की जिम्मेदारी दी गई है।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  साल्वर के सहारे पास की परीक्षा, आया नौकरी ज्वाइन करने…पोल खुली तो पहुंच गया जेल

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button