Lucknow City

लखनऊ : शहर के कई इलाकों में आज घंटों गुल रहेगी बिजली, जानें किन मोहल्लों में होगी दिक्कत

जानकीपुरम कॉलोनी, आयुष विहार, सनसिटी चौराहा, भगवती विहार, महानगर कॉलोनी, सरफराजगंज, एरा मेडिकल कॉलेज रोड इलाके में बंद रहेगी आपूर्ति

लखनऊ, 21 नवंबर 2025:

यूपी की राजधानी लखनऊ में आज लाखों उपभोक्ताओं को बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा। बिजली विभाग शहर के कई उपकेंद्रों पर मरम्मत और तकनीकी कार्य कराएगा। इसके चलते विभिन्न क्षेत्रों में कई घंटे तक आपूर्ति बाधित रहेगी। विभाग के अनुसार यह कार्य वितरण प्रणाली को मजबूत करने के उद्देश्य से किया जा रहा है।

शहर की जानकीपुरम कॉलोनी के सेक्टर-6 उपकेंद्र से जुड़े गुरुजी पार्क, आयुष विहार, सनसिटी चौराहा, सेंट मेरी स्कूल, मां हॉस्पिटल के पीछे और सेक्टर-9 भगवती विहार में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

इसी तरह सुभाष पार्क, महानगर कॉलोनी के सेक्टर-सी, गोल मार्केट व आसपास के इलाके में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक सप्लाई प्रभावित रहेगी।

ये भी पढ़ें:

इसके अलावा बालाघाट उपकेंद्र से जुड़े सरफराजगंज, एरा मेडिकल कॉलेज रोड और आसपास के क्षेत्रों में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली कटौती का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है।

ये भी पढ़ें  एक्शन में पुलिस...बदमाश व उसके साथी की लाखों की संपत्ति कुर्क, कार व ई रिक्शा जब्त

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button