National

Haryana: 96% नए विधायक करोड़पति, और इतने फीसदी के खिलाफ आपराधिक मामले, पढ़ें ADR रिपोर्ट

हरियाणा,11 अक्टूबर 2024

हरियाणा विधानसभा में चुनकर आए विधायकों में से 96 प्रतिशत करोड़पति हैं जबकि 13 फीसदी के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) ने विधानसभा में जीतकर आए प्रत्याशियों के चुनाव पूर्व दिए गए हलफनामों का विश्लेषण कर यह जानकारी दी है। ADR की रिपोर्ट के अनुसार कुल 90 में से 86 विधायकों की संपत्ति एक करोड़ रुपए या उससे अधिक है। 44 फीसदी विधायकों के पास 10 करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति है जबकि विधायकों की औसत संपत्ति 24.97 करोड़ रुपए है। पिछले चुनाव (2019) में बने विधायकों की औसत संपत्ति 18.29 करोड़ रुपए थी। जीते हुए 12 विधायकों पर आपराधिक मामले चल रहे हैं जिनमें एक पर हत्या के प्रयास का मामला लंबित है।

पढ़ें ADR रिपोर्ट

करोड़पति विधायक-आपराधिक मामले

ये भी पढ़ें:

भाजपा (BJP)-96% – 6%

कांग्रेस (Congress)-95% – 19%

इनेलो व निर्दलीय – 100% – 67%

टॉप 3 धनी विधायक (Top 3 Richest MLA)

विधायक-दल-संपत्ति (करोड़ रुपए में)

सावित्री जिंदल-निर्दलीय- 270

शक्तिरानी शर्मा-भाजपा-145

श्रुति चौधरी – भाजपा- 134

ये भी पढ़ें  Sushant Golf City के 2747 प्लॉट खरीदारों को बड़ी राहत : रजिस्ट्री नहीं होगी रद्द, LDA छुड़ाएगा बंधक जमीन

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link