Uttar Pradesh

Akhilesh Yadav: कुर्सी की पेटी बांध हो जाएं तैयार, लखनऊ में और बिगड़ सकता है सियासी मौसम

उत्तर प्रदेश,11 अक्टूबर 2024

समाजवादी पार्टी के ढेरों कार्यकर्ता पुलिस बल और बैरिकेडिंग की मौजूदगी के बीच पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव घर से बाहर निकले और आवास के बाहर ही जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। सपा प्रमुख ने इसके बाद बयान भी दिया है।

ये लोग म्यूजियम बेचना चाहते हैं: अखिलेश यादव

माल्यार्पण के बाद अखिलेश यादव ने कहा कि ये लोग म्यूजियम बेचना चाहते हैं। पुलिस कब तक खड़ी रहेगी। जब भी पुलिस हटेगी तो हम फिर वहां जाएंगे और जयंती मनाएंगे। यह सरकार गूंगी बहरी तो थी ही अब अंधी भी हो गई है। सरकार कोई भी अच्छा काम नहीं करना चाहती है। त्योहार के दिन भी अधर्म का काम कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें:

हमें त्योहार नहीं मनाने दे रही सरकार: अखिलेश यादव

इसके बाद अखिलेश यादव ने कहा कि पता नहीं इसका क्या कारण है कि इस सरकार ने माल्यार्पण नहीं करने दिया। भाजपा ने हर अच्छा काम रोका है। सरकार है कि हम माल्यार्पण न करें इसलिए हमने सड़क पर ही माल्यार्पण कर दिया। ये सरकार विनाशकारी है। कोई भी अच्छी चीज दे दो उसका विनाश कर देती है। खुद त्योहार मना रहे हैं और हमें त्योहार भी नहीं मनाने दे रहे हैं।

ये भी पढ़ें  मेरठ में किराना दुकान संचालक अजीत गिरफ्तार: नाबालिगों से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का आरोपी था

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button